ईशान खट्टर की पहली बॉलीवुड फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया है जिसकी जानकारी जाने माने फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने दी।
तरन ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'माजिद मेमन की पहली इंडियन फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।इस फिल्म का ट्रेलर 29 को आएगा। इसमें ईशान और मालविका मोहनन लीड रोल में नजर जाएंगे। इस फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है।
कुछ समय पहले ही इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें ईशान के अलावा मीरा और शाहिद कपूर के साथ पूरा परिवार मौजूद था। वहीं जाह्नवी कपूर भी दिखाई दी थी। हालांकि ईशान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में काफी बिजी हैं जिसमें उनके साथ जाह्नवी नजर आएंगी।
फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में सिनेमेटोग्राफर केयू मोहनन की बेटी मालविका ईशान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मालविका इससे पहले कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। वहीं माजिद की बात की जाए तो वह एक फेमस फिल्ममेकर हैं लेकिन पहली बार इंडियन सिनेमा में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इस फिल्म का पहला लुक 10 फरवरी 2017 में सामने आया था। यह फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।