इन दिनों वरुण धवन फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वैसे तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, पर अब फिल्म की शूटिंग दोबारा एक खास सीन के लिए शुरू की गई है। इस खास सीन में डांस का सबसे बड़ा बैटल दिखाया जाने वाला है। इसी सीन के लिए वरुण धवन दिन रात डांस क्लासेज भी कर रहे हैं।
2 of 6
shraddha kapoor
- फोटो : social media
श्रद्धा कपूर उर्फ इनायत भी इन्हीं डांस क्लासेज में अपने दिन का आधे से ज्यादा वक्त बिता रही हैं। इस खास सीन के लिए दुनिया भर से 10 खास डांस टीम्स को आमंत्रित भी किया गया है। इसी खास सीन की शूटिंग करीब 25 दिन चलने वाली है।
3 of 6
siddhant chturvedi
- फोटो : social media
अमरीकी फिल्म डिपार्टेड के हिन्दी रीमेक को लेकर खबरों में चल रहे सिद्धांत चतुर्वेदी भी अपने जिम से निकलते नजर आए। सूत्रों की मानें तो सिद्धांत अब इसी फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी एम आई बी इंनटर्नेशनल डब करने के बाद एक लंबी छलांग मारने वाले हैं।
4 of 6
neha kakkar
- फोटो : social media
2004 में आई फिल्म मुसाफिर के हिट गाने ओ साकी साकी रे को फिल्म निर्माता भूषण कुमार की छोटी बहन तुलसी कुमार के साथ गाने के बाद एक बार फिर सिंगर नेहा कक्कड़ सुर्खियों में हैं। मायानगरी में स्पॉट की गई नेहा कक्कड़ की यह तस्वीर उनकी खुशी भी जाहिर कर रही है।
5 of 6
jacquline
- फोटो : social media
मायानगरी में बाहर नज़र आई जैकलीन फर्नांडीज का अंदाज़ भी अजब ही दिखा। कैमरा को देखते ही जैकलीन ने पोज देने शुरू कर दिए। इन दिनों जैकलीन जमकर फिल्मों की तलाश कर रही हैं, उसके अलावा जैकलीन नेटफ्लिक्स की सीरीज़ मिसेज सीरियल किलर पर भी काम कर रही हैं।