अंबानी खानदान जब भी कुछ करता है वह अपने आप ही खास हो जाता है। जब मौका इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई का तो बात ही कुछ और है। अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पीरामल से हो चुकी है। इस रॉयल सगाई में बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा उद्योग जगत के नामी चेहरे भी पहुंचे। यह सगाई इटली के लेक कोमो में हुई जहां पर ईशा अंबानी की सगाई का एंट्री वीडियो सामने आ गया है जिसमें ईशा अंबानी किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं।
प्रिंसेस की तरह पिता का हाथ थामे ईशा अंबानी ने की थी रॉयल एंट्री, वीडियो में दिखेगा पूरा शाही अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा अंबानी पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे आती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में ईशा बेहद खुश लग रही हैं तो वहीं पिता मुकेश अंबानी भी बेटी के इस सफर में उनका पूरी तरह साथ देते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि ईशा पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे हुए आ रही हैं वहीं थोड़ा आगे चलकर मुकेश ईशा का हाथ आनंद पीरामल को थमा देते हैं और वह दोनों आगे की ओर बढ़ जाते हैं। इस विला को चारों तरफ से फूलों से सजाया गया है वहीं पीछे लीक का व्यू इस नजारे को और भी दिलकश बना रहा है।
#anandpiramal #ishaambani at their engagement bash ❤️❤️❤️ @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
तीन दिन तक चलने वाले इस जश्न को पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आनंद ने ईशा को पिछले साल महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में प्रपोज किया था। इसके बाद मई में एक निजी समारोह में रिश्ता तय होने का जश्न मनाया गया । इसी साल जून में ईशा के जुड़वा भाई आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ सगाई की थी ।
लेक कोमो में झील के किनारे मौजूद महंगे होटल और विला में मेहमानों के ठहरने का बंदोबस्त किया गया है। यह विला कितनी महंगी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस विला में ठहरने की कीमत 1.12 करोड़ से शुरू होती है। सगाई 21 सितंबर को हुई थी और 23 सितंबर को पार्टी एक शानदार फेयरवेल लंच के साथ खत्म होगी। यह जगह हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पसंदीदा जगह में शुमार है ।