दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। भारत की पांच प्रमुख भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में काम कर चुकी अभिनेत्री श्रिया सरन अब इस फिल्म का हिस्सा हैं।
2 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : amar ujala
वह हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म में रोमांटिक जोड़ी बनाएंगी। इस खबर की पुष्टि खुद श्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर की है। श्रिया सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया है कि राजामौली की इस फिल्म में उनका एक बहुत ही भावुक किरदार है जो कि फिल्म के फ्लैशबैक वाले हिस्से में दिखाया जाएगा।
3 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : social media
श्रिया सरन कहती हैं 'मेरा फिल्म में एक बहुत ही भावुक किरदार है जो फिल्म के फ्लैशबैक एपिसोड में दिखाया जाएगा। इस फिल्म में मैं अजय देवगन के साथ अपने किरदार में नजर आऊंगी।' यह पहला मौका नहीं है जब श्रिया अजय देवगन के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगी। इससे पहले वह वर्ष 2015 में आई हिंदी फिल्म 'दृश्यम' में भी अजय की पत्नी नंदिनी सालगांवकर की भूमिका निभा चुकी हैं।
4 of 5
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आरआरआर' के निर्माता डीवीवी दनय्या ने कुछ दिन पहले यह जानकारी दी थी कि इस फिल्म की लगभग 25 फीसदी शूटिंग अभी बाकी है। बाकी बचे हिस्से की शूटिंग जल्द ही स्थिति सामान्य होने के बाद हैदराबाद में शुरू होगी। बीते सोमवार को ही तेलंगाना सरकार ने सभी फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम करने की इजाजत दे दी है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है।
5 of 5
आरआरआर
- फोटो : amar ujala
इस पीरियड ड्रामा फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मोरिस जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।