बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आता है। दोनों ने जब भी साथ में पर्दे पर एंट्री मारी धमाल मचा दिया। अब खबरें आ रही है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म सिंबा में ये जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाती नजर आएगी। जी हां, खबर है कि रोहित शेट्ठी ने दीपिका को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दर्शकों का दिल जीता है। खैर पद्मावत में रणवीर का नकारात्मक किरदार था जिसको उन्होंने प्रभावी तरीके निभाया और उनकी खूब सराहना भी हुई।
रणवीर सिंह ने ही रोहित शेट्टी को दीपिका को इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए कहा है। दरअसल, विशाल भारद्वाज की फिल्म जिसमें दीपिका और इरफान साथ काम करने जा रहे थे, लेकिन अब इरफान खान की तबीयत ठीक न होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग टल गयी है। इसलिए दीपिका सिंबा की शूटिंग कर सकती हैं।
हालांकि, अभी दीपिका को बैक प्रॉब्लम के कारण काफी समस्या है और 3 से 4 महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है। दीपिका ने अपनी पिछली फिल्म 'पद्मावत' के लिए काफी मेहनत की और कई घंटों तक शूट किया। इस वजह से उनकी पीठ में दर्द शुरू हो गया।