29 अप्रैल, 2020 को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने आखिरी सांस ली। इरफान को इस दुनिया से गए पूरा एक साल होने वाला है। ऐसे में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने एक अखबार से बात करते हुए इरफान के बारे में बात कीं। अपने नए इंटरव्यू में सुतपा ने बताया कि कैसे वह इरफान की यादों और खुशबू को संभाल रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए दुखी है, जो अपने बाबा के जाने के बाद से शोक में हैं।
2 of 5
इरफान खान-सुतपा सिकदर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुतपा सिकदर ने कहा, 'इरफान अपने हर कदम पर ध्यान देने पर जोर देते के लिए कहते थे, और वो बात- उन्हें जाने देने में, छोटी बातों पर ना रोने, उन्हें याद करने में बहुत मददगार साबित हुई है। क्योंकि अगर वो इतनी बड़ी बीमारी से लड़ सकते हैं वो भी उसे बिना बड़ा बनाए, तो फिर मैं छोटी परेशानियों पर शोर करने वाली कौन होती हूं। वो किसी खुशबू की तरह हैं। वो मेरे घर में वो उड़ते रहते हैं। मेरे घर में वो आज भी जिंदा हैं, और मेरे घर में जो भी आता है उसे यह महसूस नहीं होता कि वो अब नहीं रहे।'
3 of 5
इरफान खान-सुतपा सिकदर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुतपा आगे कहती हैं, 'सबसे बड़ी चीज जो उन्होंने सीखी है वो ये है कि जब समय आता है, तो सबको जाना ही पड़ता है। लेकिन इरफान को खोने के बाद सुतपा और ताकतवर हो गई हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अब उन्हें संभालने वाला कोई नहीं है। मेरी स्थिति ने मझे ज्यादा सतर्क और जागरूक हो गई हूं।'
4 of 5
इरफान खान-सुतपा सिकदर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुतापा ने इस इंटरव्यू में कहा, 'मुझे तो लगता है कि अगर उन्हें कैंसर नहीं होता, तो वो अपना ही एक अलग धर्म बना लेते। इरफान इस शोबिजनेस को छोड़कर अपने खुद की खोज में कहीं दूर जाना चाहते थे। दरअसल वह स्वयं को खोजने की यात्रा पर निकले हुए थे, जिसमें वह खुद को खोज रहे थे, इस दुनिया से परे की चीजें, समानांतर सत्य की खोज। वह लगातार इसके बारे में पढ़ते और अध्ययन करते थे।'
5 of 5
इरफान खान-सुतपा सिकदर
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही बेटों के बारे में बात करते हुए सुतपा ने कहा, 'मेरा छोटा बेटा अयान, बहुत शर्मिला है और बाबिल के बिल्कुल अलग है, तो मुझे उनके साथ अलग-अलग तरीके से बर्ताव करना होता है। बाबिल बहुत स्वतंत्र है और वो बड़ा भी है तो मैं उसके सामने अपना कमजोर रूप दिखा सकती हूं, लेकिन छोटे बेटे के साथ नहीं। उसे मेरी ज्यादा जरूरत है, तो मुझे ताकतवर बनना होगा। जब बाबिल की आने वाली फिल्म का टीजर आया तो लोगों ने उसे नेपोटिज्म के नाम पर ट्रोल किया, मैं अकेले में खूब हंसी थी। मैं चाहती हूं कि लोगों को सच पता चले।'