एक जमाने में लाखों को लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर विनोद खन्ना की हालत इन दिनों नाजुक है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें विनोद खन्ना काफी दुबले-पतले और निढाल से नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है और इसी तस्वीर को देख एक्टर इरफान खान काफी भावुक हो गए।
2 of 5
अपने घरवालों के साथ विनोद खन्ना
इरफान ने कहा कि विनोद खन्ना उनके फेवरेट स्टार रहे हैं और उन्हें ऐसी हालत में देख उनका दिल रो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि विनोद खन्ना जल्द ठीक हो जाएं और अगर उन्हें ठीक करने के लिए अंग करने की जरूरत पड़ी तो वो जरूर अंगदान करेंगे। इरफान खान ने ये भी कहा कि विनोद खन्ना उनके लिए काफी मायने रखते हैं और वो अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टरों में से एक रहे हैं।
बता दें कि विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है। लेकिन उनके परिवारवालों और डॉक्टरों ने इस बारे में किसी को भी बताने से इंकार कर दिया है। वहीं जब विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके बेटे राहुल खन्ना ने कहा था कि उनके पिता की हालत में सुधार हो रहा है।
बता दें विनोद खन्ना पिछले एक साल से बीमार हैं और शायद इसीलिए तभी से उन्होंने फिल्मों में दिखना तक बंद कर दिया। किसी इवेंट में भी वो नजर नहीं आए। पिछली बार वो शाहरुख खान स्टारर 'दिलवाले' में नजर आए जो साल 2015 में आई थी।
एक वक्त पर हीरोइनों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना बीमारी के चलते इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। जहां एक तरफ विनोद खन्ना की तस्वीर सामने आने से लोग उनको लेकर चिंता में डूबे हैं वहीं देर रात उनके निधन की भी खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं जिन्हें बाद में विनोद खन्ना से जुड़े सूत्रों ने झूठा करार दिया।