{"_id":"65938f0ddd57af17b90017be","slug":"ira-nupur-wedding-reena-dutta-aamir-khan-house-decorated-family-busy-in-pre-wedding-ceremony-watch-preparation-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ira Nupur Wedding: सज गया घर, प्री-वेडिंग सेरेमनी में जुटे परिजन, देखें नुपुर-आयरा की शादी की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ira Nupur Wedding: सज गया घर, प्री-वेडिंग सेरेमनी में जुटे परिजन, देखें नुपुर-आयरा की शादी की तैयारी
आमिर खान और रीना दत्ता की लाडली बेटी आयरा खान अपने प्यार नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आयरा कल यानी 3 जनवरी, 2024 को दुल्हन बनेंगी। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। आमिर खान और रीना दत्ता के घर के बाहर से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो से पहले ही तैयारियों की झलकियां मिल चुकी हैं। इसी कड़ी में अब रीना दत्ता के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। बेटी की शादी के लिए रीना ने अपने घर को प्यार से सजवाया है। लाइट से जगमग घर, समारोह के ग्रैंड होने का सबूत देता है।
Trending Videos
2 of 5
आयरा खान और नुपुर शिखरे
- फोटो : सोशल मीडिया
रीना दत्ता के घर के बाहर का वायरल वीडियो देख साफ हो रहा है कि एक मां होने के नाते वह अपनी लाडली बेटी आयरा की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वायरल वीडियो में आमिर के घर की दो मंजिलें फेयरी लाइट्स से खूबसूरती से सजी हुई नजर आ रही हैं। उनकी पहली पत्नी रीना का घर भी फूलों और रोशनी से सजाया गया। परिवार में आयरा का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है।
3 of 5
आयरा खान, नूपुर शिखरे, रीना दत्ता, आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयरा खान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलकियां साझा करती रही हैं। इससे पहले, उन्होंने एक महाराष्ट्रीयन केलवन समारोह आयोजित किया। इसमें उनके परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान समेत सभी मेहमान अन्य लोगों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, क्लिप में आमिर नहीं दिखे।
आयरा खान और नुपुर शिखरे ने 2023 का आखिरी दिन एक साथ मनाया। आयरा ने उनकी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी, और कोई भी कैप्शन नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि पहले एक पंजीकृत शादी होगी, जिसके बाद शादी की सभी रस्में शुरू होंगी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में किसी वेडिंग रिसेप्शन की योजना नहीं है, लेकिन मुंबई में एक बड़ा वेडिंग रिसेप्शन होगा।
नुपुर शिखरे, आमिर खान के फिटनेस कोच भी हैं। आयरा उनसे साल 2020 में मिलीं और उनके बीच तुरंत एक अच्छा रिश्ता बन गया। पिछले तीन साल में उन्होंने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने का फैसला किया। अब वे 3 तारीख को शादी रचाकर अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।