राजकुमार राव बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। राजकुमार अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिनेता ने अपनी मां को याद किया है। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के लिए भावुक नोट लिखा है। इसके साथ ही अभिनेता ने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां की फोटो पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : social media
दरअसल, राजकुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, वो अभिनेता की शादी की है। इस तस्वीर में राजकुमार दूल्हा बने हुए हैं और उन्होंने एक हाथ में अपनी मां की तस्वीर ली हुई है। वहीं, दूसरे हाथ से वह अपनी मां को फ्लाइंग किस कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल है। इस तस्वीर में पत्रलेखा की झलक भी देखी जा सकती है। पत्रलेखा अपने लाल लहंगे में दिखाई दे रही हैं।
3 of 5
Rajkumar Rao
- फोटो : social media
इस तस्वीर के साथ राजकुमार राव ने एक प्यारा सा नोट लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वह अपनी मां को बेहद याद करते हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'मां आपको गए छह साल हो गए हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। मैं हमेशा आपको अपने दिल में रखूंगा। मैं जानता हूं कि आप हमेशा मुझे गाइड करने के लिए, बचाने के लिए और दुआएं देने के लिए यहीं पर हैं। मैं खुद पर गर्व महसूस करता हूं कि मैं आपका बेटा हूं। मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि मैं आपको गर्व महसूस करा सकूं। आप हमेशा मेरी हीरो रहेंगी। आई लव यू मां।'
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : social media
राजकुमार राव की ये प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है। कई सेलेब्स ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किया है। राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वह आपको देख रही हैं।' इसके अलावा, जान्हवी कपूर, हुमा कुरैशी, अली फजल समेत कई सितारों ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किया है। कई लाखों लोगों ने इस तस्वीर को लाइक भी किया है।
5 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : social media
राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास कई सारी फिल्में लाइन में लगी हुई हैं। अभिनेता बधाई दो, भीड़, Ms & Mrs माही, हिट द फर्स्ट केस जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।