फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के रोचक किस्से: अंधविश्वासी थे राज कपूर, 13 साल में मां बनीं श्रीदेवी!

Thu, 26 Aug 2021 11:13 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 26 Aug 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Interesting stories of Bollywood Raj kapoor was superstitious had left non-veg and alcohol before the film Sridevi became a mother in 13 years in the film
राज कपूर - फोटो : Instagram

वैसे तो बॉलीवुड में कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन कुछ किस्से ऐसे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इनमें से एक किस्सा ग्रेट शोमैन राज कपूर से जुड़ा हुआ है। वो भारतीय सिनेमा के स्वर्णयुगीन फिल्मकार थे। करीब चार दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया। ग्यारह साल की उम्र में फिल्म 'वाल्मीकि' में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ काम किया और बाईस साल की उम्र में पहली फिल्म 'आग' बनाकर सिनेमा प्रेमियों को चकित कर दिया। राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को कालजयी फिल्में दीं। उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी माना जाता है। वो अभिनेता, निर्माता, निर्देशक के साथ ही कहानी और गीत-संगीत की समझ रखने वाले शोमैन थे।



हालांकि, इसके साथ ही वो अंधविश्वासी भी थे। उनकी 'आवारा', 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर', 'बरसात' 'जागते रहो', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'बॉबी' जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। वो ऐसे कलाकार थे, जिनकी प्रासंगिकता भारतीय सिनेमा में हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने तिरसठ साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके कई किस्से सिनेप्रेमियों की जुंबान पर रहेंगे। अगली स्लाइड में पढ़िए उनके अंधविश्वास का एक किस्सा...

Interesting stories of Bollywood Raj kapoor was superstitious had left non-veg and alcohol before the film Sridevi became a mother in 13 years in the film
वैजयंती माला और राज कपूर - फोटो : Instagram

राज कपूर धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वो खुद भी रूढ़ीवादी सोच के शिकार थे। कहा जाता है कि अपने इसी धार्मिक विश्वास के कारण उन्होंने किसी के कहने पर फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से पहले नॉन-वेज खाना और शराब पीना बंद कर दिया था। 

Interesting stories of Bollywood Raj kapoor was superstitious had left non-veg and alcohol before the film Sridevi became a mother in 13 years in the film
नरगिस, राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 22 मार्च 1978 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक ऐसी लव स्टोरी पर आधारित थी, जिसमें तन की खूबसूरती से ज्यादा मन की खूबसूरती को दर्शाया गया है।इस फिल्म के जरिए राज कपूर ने प्रेम के निस्वार्थ भाव को दिखाया है। आपको बता दें कि राज कपूर ने अपनी ड्रीम फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए अपनी काफी सारी प्रॉपर्टी के साथ अनपी साख भी दांव पर रखी दी थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। अगली स्लाइड में पढ़िए श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting stories of Bollywood Raj kapoor was superstitious had left non-veg and alcohol before the film Sridevi became a mother in 13 years in the film
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

श्रीदेवी को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की। एक फिल्म में उन्होंने 13 साल की उम्र में मां का किरदार निभाया था। जी हां, यह फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ के दशक में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Interesting stories of Bollywood Raj kapoor was superstitious had left non-veg and alcohol before the film Sridevi became a mother in 13 years in the film
कमल हासन, श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस फिल्म में श्रीदेवी ने रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में वो रजनीकांत की सौतेली मां बनीं थीं। इस फिल्म का निर्देशन बालचंदर ने किया था। उन्होंने फिल्म में श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन की भूमिका निभाई थी। उस वक्त रजनीकांत की उम्र 25 साल थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed