फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर बिग बी ने 118 तिरंगों के साथ भारतीय वायुसेना को किया सेल्यूट

Wed, 27 Feb 2019 12:36 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा Published by: प्रियंका भल्ला Updated Wed, 27 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force Air Strike Amitabh Bachchan react in army Air Strike with Indian flags Emoji
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) में घुसकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। 
Indian Air Force Air Strike Amitabh Bachchan react in army Air Strike with Indian flags Emoji
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media
वासुसेना के इस पराक्रम पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही एयर स्ट्राइक को लेकर देश की सेना की तारीफ भी की है। बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने भी IAF की जांबाजी पर खास तरीके से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। 


 
Indian Air Force Air Strike Amitabh Bachchan react in army Air Strike with Indian flags Emoji
amitabh bachchan - फोटो : file photo
खास बात यह है कि इस तस्वीर से साथ महानायक ने ट्वीट में करीब 118 तिरंगे के इमोजी को भी साझा किया। उनके इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स और अमिताभ बच्चन के फैंस वासुसेना की जांबाजी पर दी गई प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं। कमेंट के जरिए एक्टर के फैंस भी भारतीय वायुसेना की तारीफ कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force Air Strike Amitabh Bachchan react in army Air Strike with Indian flags Emoji
amitabh bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के अलावा भारतीय वायुसेना के पराक्रम की अन्य सितारों ने भी जमकर तारीफ की है। सलमान खान, अजय देवगन, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, अशोक पंडित, तापसी पन्नू जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर सेना की एक इस काम की तारीफ की है। 
विज्ञापन
Indian Air Force Air Strike Amitabh Bachchan react in army Air Strike with Indian flags Emoji
अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था। हमले में 40 जवानों के शहीद होने की खबर थी, वहीं कई घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले ने देशवासियों सहित बॉलीवुड के कई सितारों को भी झकझोर दिया है। इसके बाद से पूरे देश में पाकिस्तान से बदला लेने की आवाजें उठ रही थीं। IAF को पुलवामा के बदले को तौर पर देखा जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed