{"_id":"623f6283a0ab301894364bb5","slug":"india-s-got-talent-contestant-ishita-vishwakarma-to-sing-in-kangana-ranaut-movie-sita-the-incarnation-sony-tv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: फिल्म ‘सीता’ की आवाज बनेगी इंडियाज गॉट टैलेंट की ये कंटेस्टेंट, वीडियो मैसेज भेज कंगना ने दिया ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: फिल्म ‘सीता’ की आवाज बनेगी इंडियाज गॉट टैलेंट की ये कंटेस्टेंट, वीडियो मैसेज भेज कंगना ने दिया ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
इशिता, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत जल्द ही अपनी फिल्म 'सीताः द इन्कार्नेशन' में सीता का किरदार निभाते नजर आएंगी। पिछले साल ही उन्होंने इस फिल्म का एलान किया था। इस फिल्म में रामायण की कहानी को सीता के दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा। अपनी फिल्म को लेकर कंगना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की एक कंटेस्टेंट को अपनी फिल्म में सीता की आवाज बनने का मौका दिया है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : insta
दरअसल, सोनी टीवी पपर प्रसारित होने वाले शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर सिंधु और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस गेस्ट के तौर पर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर शो की कंटेस्टेंट इशिता लता मंगेशकर का गाना गाती हैं। इस गाने को सुन सारे जज भावुक हो जाते हैं। इसी दौरान कंगना का ऑफर भी इशिता के लिया आता है।
3 of 4
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर ये स्पेशल एपिसोड इशिता के लिए तब और स्पेशल बन जाता है, जब उनके लिए आया कंगना का वीडियो मैसेज उन्हें दिखाया जाता है। इस वीडियो में कंगना ये कहती नजर आ रही हैं कि मैं चाहती हूं कि आप मेरी आने वाली फिल्म 'सीताः द इन्कार्नेशन' की आवाज बने। प्रोमो के साथ सोनी टीवी की ओर से लिखा गया है कि कंगना ने दिया हमारे शो की कंटेस्टेंट 'इशिता गॉट टैलेंट' को अपनी फिल्म 'सीता' में आवाज बनने का मौका। देखिए उनके इस गर्व के पल को 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9' में।
शो की कंटेस्टेंट इशिता कंगना की फिल्म में गाने का मौका पाकर काफी खुश नजर आईं। कुछ महीने पहले ही इशिता ने अपने पिता को खोया था और ऑडिशन में उन्हीं के लिए गाना गाया था। इशिता की कहानी सुनकर शो में जज की भूमिका निभा रहे बादशाह काफी भावुक हो गए थे। इशिता के गाने को लोग काफी पसंद करते हैं और इसलिए उन्हें छोटी लता कहकर बुलाते हैं। वहीं, कंगना की बात करें तो इस समय वह 'लॉक अप' शो में नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।