फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India Got Talent contestant mimics Kirron Kher says she walking out the show

India's Got Talent: इंडियाज गॉट टैलेंट में आया ट्विस्ट, प्रतियोगी बोली-''मुझे को जाने दो, मैं ये नहीं देख सकती''

Fri, 08 Apr 2022 10:14 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 10:14 AM IST
सार

सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जब प्रतियोगी स्टंट करते हैं तो दर्शकों के साथ-साथी जज भी अपना दिल थाम लेते हैं। जज किरण खेर अक्सर साड़ी से अपना चेहरा छुपाते हुए दिखाई देती हैं और कई बार तो शो से उठकर भी जाने लगती हैं, लेकिन इस बार के एपिसोड में आपको एक छोटी सी प्रतियोगी शो से जाती हुई दिखाई देने वाली है।

विज्ञापन
India Got Talent contestant mimics Kirron Kher says she walking out the show
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : insta

विस्तार

सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जब प्रतियोगी स्टंट करते हैं तो दर्शकों के साथ-साथी जज भी अपना दिल थाम लेते हैं। कई बार स्टंट इतने खतरनाक होते हैं कि देखने वालों की सांसे थम जाती हैं। शो में शिल्पा शेट्टी, बादशाह और किरण खेर बतौर जज दिखाई दे रहे हैं और शो में तीनों में से किरण खेर जब सेट पर होती हैं तो प्रतियोगियों के स्टंट देखने के बाद उनके एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं। वह अक्सर साड़ी से अपना चेहरा छुपाते हुए दिखाई देती हैं और कई बार तो शो से उठकर भी जाने लगती हैं लेकिन इस बार के एपिसोड में आपको एक छोटी सी प्रतियोगी शो से जाती हुई दिखाई देने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है ये ट्विस्ट।

विज्ञापन

छोटी सी प्रतियोगी ने मचाया स्टेज पर धमाल
इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर बड़ो ने ही नहीं बच्चों ने भी धमाल मचा दिया है। अगर कहें कि मंच पर परफॉर्म करने के दौरान बड़ो से ज्यादा बच्चे तेज होते हैं तो यह कोई गलत नहीं होगा। इस बार के एपिसोड में भी दर्शकों को ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है। शो की तरफ से जारी किए गए लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में एक छोटी सी प्रतियोगी को लाल साड़ी में स्टंट करती दिखाई देगी, लेकिन इसके बाद का सीन और भी ज्यादा मजेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे को जाने दो, इस एपिसोड के पैसे काट लेना
दरअसल सोनी टीवी की तरफ से जारी किए गए प्रोमो में वॉरियर स्क्वायड  की एक प्रतियोगी जज किरण खेर की जबरदस्त मिमिक्री करती दिखाई दे रही है। स्टेज पर किरण खेर के वॉयस ओवर की आवाज आती है, "तुम मुझे डरा रहे हो"। जिसके बाद प्रतियोगी नंदिनी किरण खेर के स्टाइल में उनकी मिमिक्री करते हुए कहती है, मेरे को जाने दो, मैं ये नहीं देखना चाहती, मेरे पैसे काट लेने इस एपिसोड के।  छोटी सी नंदिनी की शानदार मिमिक्री देखकर तीनों जज हंसते-हंसते लोट पोट हो जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed