बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया अपनी अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी हैं। साल 2014 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया के अभिनय प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म से आलिया के करियर ने एक अहम मोड़ लिया था। इम्तियाज ने हाल ही में खुलासा किया कि आलिया इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं।
2 of 5
हाईवे
- फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज अली ने हाल ही में मुकेश छाबड़ा के साथ उनके शो पर बात करते हुए इसका खुलासा किया है। निर्देशक ने कहा, 'हाईवे के दौरान, मैंने हमेशा सोचा था कि मैं एक बड़ी उम्र की अभिनेत्री को कास्ट करूंगा। ये एक अच्छा विषय था, इसलिए मैं किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करना चाहता था, जिसकी उम्र 30 साल से अधिक हो। आलिया काफी छोटी थी, लेकिन मैं उनके हुनर, उनकी क्षमता को देख सकता था। मैंने तब तक स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं देखी थी।'
Aamir Khan: अंदाज अपना अपना के सीक्वल पर आमिर ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- राजकुमार संतोषी इस पर कर रहे हैं काम
3 of 5
हाईवे फिल्म का एक सीन
- फोटो : Social media
उन्होंने कहा, 'आलिया से मेरी मुलाकात तब हुई जब वह अपनी मां के साथ फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' देखने आई थी। एक अभिनेत्री के रूप में उनमें शालीनता और खूबसूरती है और ढ़ेर सारी भावनाएं हैं। इसलिए मैंने उनसे पूछा कि क्या वह स्क्रिप्ट पढ़ेगीं, जो मैं भेज रहा हूं। उसके बाद उन्होंने मुझे दो दिनों तक फोन नहीं किया था। इसलिए मैंने उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी है। वह इसे लेकर थोड़ा परेशान थीं, उन्हें लग रहा था कि फिल्म में उनके काफी सीन हैं। क्योंकि उन्हें दिक्कत थी कि वह हर सीन में थीं।'
4 of 5
फिल्म हाईवे के शूट का बिहांइड द सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने कहा, 'हाईवे के लिए आलिया एक बहुत ही छोटी अभिनेत्री थीं और यूनिट इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थी कि वह इस भूमिका को कैसे करेंगी। इसलिए उन्हें समझाने के लिए मैंने उनसे उनके तरीके से कहानी कहने को कहा। बाद में सबको लगा कि आलिया के अलावा यह भूमिका कोई और नहीं कर सकता।'
5 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इम्तियाज अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी अगली निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की तैयारी कर रहे हैं। 12 अप्रैल को इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है। वहीं, आलिया के पास फिल्म 'जिगरा' और 'लव एंड वॉर' है। इसके अलावा वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में शरवरी वाघ के साथ दिखाई देंगी।
बेटी मालती के साथ भारत आईं प्रियंका, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट