ओवर द टॉप (ओटीटी) वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं में नए कंटेंट की किल्लत का फायदा उन निर्माताओं को मिलने लगा है जिनकी फिल्में बरसों से रिलीज की राह तक रही थीं। ऐसी ही अभिनेता अमित साध की एक फिल्म ओटीटी ‘इरोस नाउ’ पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म पांच साल से डिब्बे में बंद पड़ी थी और अब सीरीज की शक्ल में रिलीज होने वाली है।
2 of 5
7 कदम का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमित साध की जिस कथित ओरिजिनल सीरीज '7 कदम’ का गाना सोमवार को रिलीज कर ओटीटी ‘इरोस नाउ ने अपना सीना ताना है। दरअसल वह पांच साल पुरानी एक फिल्म है। इस फिल्म को अब टुकड़ों में सीरीज की शक्ल में दिखाने की तैयारी है। 18 मार्च 2016 को इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल पुणे के बेलवाडी स्टेडियम में पूरा हुआ था। फिल्म में अमित साध के साथ रोनित रॉय और दीक्षा सेठ भी हैं।
3 of 5
7 कदम का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक मोहित झा की फिल्म ‘7 कदम’ एक पिता और बेटे की कहानी है जो फुटबॉल के लिए अपने जुनून से जुड़ते हैं लेकिन आदर्शों और नैतिकताओं के कारण टकराव में रहते हैं। बेटा अपने पिता के दुश्मन के सहारे फुटबॉल के मैदान में उतरता है और कहानी के असली सूत्र खेल के मैदान में पनपने वाली ये रंजिश और रिश्ते ही हैं।
4 of 5
फिल्म-यारा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘क्यूं होता है प्यार’ से साल 2002 में अपना अभिनय करियर शुरू करने वाले अमित साध के लिए पिछला साल कमाल का रहा है। इस साल उनकी तीन फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं। इनमें से ‘ऑपरेशन परिंदे’ की भले ज्यादा चर्चा न हुई हो लेकिन फिल्म ‘यारा’ और ‘शकुंतला देवी’ में उनका अभिनय लोगों ने खूब पसंद किया। ओटीटी पर उनकी मौजदूगी पूरे साल बनी रही।
5 of 5
ब्रीद-इन टू द शैडोज
- फोटो : पोस्टर
ओटीटी पर अमित साध की साल 2020 में तीन फिल्में तो रिलीज हुई हीं, वह तीन वेब सीरीज में भी दिखे। अभिषेक बच्चन के साथ अमित की सीरीज ‘ब्रीद-इन टू द शैडोज’ रिलीज हुई, इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा वह ‘अवरोध- द सीज विदइन’ और ‘जीत की जिद’ जैसी दो और सीरीज में भी दिखे। इन दोनों सीरीज में अमित साध की मेहनत की खूब तारीफें हुईं।