बॉलीवुड में एक दूसरे से आगे बढ़ने की इस कदर चाहत होती है कि इस वजह से असुरक्षा की भावना आ जाती है और कई बार डिप्रेशन का भी शिकार होना पड़ जाता है। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज अपने संघर्षों और बॉडी लुक्स को लेकर पहले भी बात कर चुकी हैं। अब वह इससे उबर गई हैं।
2 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इलियाना डिक्रूज ने कहा कि ‘यह बॉडी डिस्मॉर्फिया की समस्या है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस साइज के हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस स्केल पर हैं। आपको लगेगा कि आप ही दोषी हैं। समस्या यह है कि आप लोगों को उनके डर को स्वीकार करने के लिए कह रहे हैं।‘
3 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : instagram/ileana_official
34 वर्षीय अभिनेत्री कहती हैं कि ‘इन सालों में मैंने महसूस किया कि कोई भी व्यक्ति पूरा नहीं है। वह कहती हैं कि ‘जिस पल आप शांत होते हैं उसी पल आप वास्तव में बेहतर स्थिति में होते हैं। जब आप अपने आप को किसी भी रूप में स्वीकार कर लेते हैं तब आप सबसे मजबूत होते हैं।‘
4 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : instagram/ileana_official
2017 में इलियाना ने पहली बार अपने डिप्रेशन का खुलासा किया था। डिक्रूज ने कहा था कि वे बस एक ही चीज चाहती थी कि हर कोई उन्हें स्वीकार कर ले। डिप्रेशन बहुत ही वास्तविक चीज है। यह आपके मस्तिष्क में एक रासायनिक असंतुलन के कारण होता है, और इसके इलाज की जरूरत होती है। निराश होकर मत बैठिए। ऐसे सोचिए कि यह ठीक हो जाएगा। मदद मांगिए। यदि आपके पैर में एक मोच आ जाती है तो आप जांच करवाते हैं, ठीक वैसे ही, अगर आपको डिप्रेशन है तो मदद मांगिए।
5 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : instagram/ileana_official
एक सवाल के जवाब में इलियाना ने कहा, ’भले ही मेरे पास एक प्रेम करने वाला परिवार है, दोस्त हैं और एक सफल करियर है, लेकिन मेरे अंदर भावनाएं भी तो हैं। यदि मैंने संघर्ष किया है तो अन्य लोग भी तो कर रहे हैं। भले ही मैं कुछ मुट्ठी भर लोगों की ही मदद कर सकूं, लेकिन मुझे ऐसा करना ही चाहिए।’