फिल्मी सितारों के बारे में कई अफवाहें उड़ती रहती हैं और सेलेब्स उनपर जरा भी ध्यान नहीं देते। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी एक्टर या एक्ट्रेस को लेकर ऐसी अफवाह उड़ जाती है कि वो हैरान हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के साथ भी हुआ। उन्हें लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था, जिस पर अब खुद इलियाना ने खुलकर बात की है और इसे दुखद बताया है।
दरअसल, चर्चा थी कि इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट थीं और इसके चलते उन्होंने अपना अबॉर्शन भी करवाया है। अब ऐसी अफवाह अपने बारे में सुनकर एक्ट्रेस भड़क गईं और उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात की है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए इलियाना डिक्रूज ने कहा कि, 'मेरे बारे में ये फेक न्यूज फैलाया जा रहा है कि मैं प्रेग्नेंट थी और इसके चलते मैंने अपना अबॉर्शन भी करवाया है।'
इलियाना ने आगे कहा कि, 'कुछ लोग हैं जो इस तरह की अफवाहें उड़ाते हैं जिसमें से एक खबर मेरी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन से जुड़ी थी। लोग इस तरह की खबर लिखते हैं ये बहुत दुखद है। इतना ही नहीं ये भी लिखा गया कि मैंने सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन मेरी मेड ने मुझे बचा लिया था। जबकि मैं आपको बता दूं कि मेरी कोई मेड नहीं है और मैं जिंदा हूं । इस तरह की खबरों का क्या तुक बनता है। मुझे नहीं पता उन्हें ऐसी खबरें मिलती भी कहां से हैं।'
4 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले इलियाना ने खुलासा किया था कि वह 12 साल की उम्र से बॉडी शेमिंग का शिकार होती आई हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि आज भी सोशल मीडिया के जरिये हर दिन कम से कम 10 लोग उन्हें मैसेज कर उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर मजाक बनाते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना डिक्रूज ने साल 2012 में फिल्म बर्फी से अपने फिल्मी करियर को शुरू किया था. इसके बाद से उन्होंने फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो, रुस्तम, बादशाहो और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया है। इस साल इलियाना ने अपना डिजिटल डेब्यू भी कर लिया। एक्ट्रेस वेब सीरीज 'द बिग बुल' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ एक्टर अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे।