'बर्फी' फेम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की गिनती इंडस्ट्री की बोल्ड और फिट डिवाओं में होती है। वहीं इलियाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इस बार इलियाना एक हैरान कर देने वाली बात की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इलियाना ने खुलासा किया कि वह 12 साल की उम्र से बॉडी शेमिंग का शिकार होती आई हैं।
2 of 6
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इलियाना ने बताया कि बचपन से ही उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। इलियाना बताती हैं कि आज भी हर दिन सोशल मीडिया के जरिये हर दिन कम से कम 10 लोग उन्हें मैसेज कर उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर मजाक बनाते हैं। इलियाना के इस खुलासे के बाद से उनके चाहने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
3 of 6
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना आगे बताती हैं, 'मुझे आज भी वो दिन याद हैं जैसे सब कल की ही बात हो। यह अजीब है क्योंकि ऐसी बातें आपको अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं। जब मैं 12 साल की थी, तभी से मैं बॉडी शेमिंग का शिकार हो रही हूं। यह सब एक बुरे सपने की तरह है।'
4 of 6
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना आगे कहती हैं, 'जब मैं 12 साल की थी तब राह चलते लोग आपत्तिजनक कॉमेंट्स करते थे और कहते थे कि ओह माय गॉड, तुम्हारी कमर ऐसी क्यों है? तब मुझे लगता था कि आखिर वह कहना क्या चाहते हैं। इलियाना आगे कहती हैं, धीरे-धीरे आपको भी इन सब बातों पर विश्वास होने लगता है। मुझे लगता है कि यह सब किसी के भी मन में गहरा प्रभाव डालते हैं।'
5 of 6
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इलियाना बताती हैं कि आज भी उन्हें हर दिन बॉडी शेमिंग के लिए लोग आपत्तिजनक मैसेज करते हैं। वह कहती हैं, 'आज भी हर दिन इंस्टाग्राम पर मुझे कम से कम 10 लोग मैसेज करते हैं। मेरे बॉडी पार्ट्स का मजाक बनाते हैं और यह हर दिन की बात है।'