अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) के 22वें संस्करण के आगाज के साथ विजेताओं को पुरस्कार भी मिलने शुरू हो गए हैं। तीन दिन तक आयोजित होने वाले आईफा के मेन इवेंट का सबको इंतजार रहता है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल से लेकर बेस्ट लिरिक्स के अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। चलिए देखते हैं, किस श्रेणी में किसने बाजी मारी।
IIFA 2022 Winners: जुबिन और असीस को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का खिताब, जानिए किस श्रेणी में किसने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईफा के मंच पर सबसे पहले बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड देने क्रिटिकेयर हॉस्पिटल से डॉ. नामजोशी और एक्ट्रेस लारा दत्ता पहुंचीं। दोनों ने विजेता की घोषणा की और जुबिन नौटियाल ने रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिंगर ने इस अवॉर्ड को अपने माता-पिता को डेडिकेट किया है।
ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में लहर दो (83), आबाद बरबाद (लूडो) और रैत जरा सी (अतरंगी रे) गानों के लिए अरिजीत सिंह, रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए जुबिन नौटियाल और मन भार्या (शेरशाह) के लिए बी प्राक नॉमिनेटेड थे।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल बनीं असीस
अगला अवॉर्ड था बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का, जिसे देने जैकलीन फर्नांडीज और विकास पिट्टी मंच पर पहुंचे। इसके बाद असीस कौर को शेरशाह फिल्म के रातां लम्बियां गाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में चाका चक (अतरंगी रे) और परम सुंदरी (मिमी) के लिए श्रेया घोषाल, कल्ले काले (चंडीगढ़ करे आशिकी) के लिए प्रिया सरैया, रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए असीस कौर और रांझा (शेरशाह) के लिए जसलीन रॉयल नॉमिनेटेड थीं।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के लिए शेरशाह की टीम विजेता
अलगी श्रेणी थी बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर की, जिसका खिताब फिल्म 'शेरशाह' के लिए तनिष्क, जसलीन, जावेद मोहसिन, विक्रम, बी प्राक और जानी ने अपने नाम किया। इस पुरस्कार को भूषण कुमार और चंकी पांडे ने विजेताओं को दिया।
ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में प्रीतम (83 और लूडो), एआर रहमान (99 गाने), एआर रहमान (अतरंगी रे), तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक और जानी (शेरशाह) के लिए नामांकित थे।
बेस्ट सिंगर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड के बाद बारी आई बेस्ट लिरिक्स के अवॉर्ड की। इस अवॉर्ड को देने मंच पर पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा पहुंचे और फिल्म '83' के 'लहरा दो' गाने के लिए कौसर मुनीर को बेस्ट लिरिक्स के लिए अवॉर्ड दिया।
ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेत्री में लेहरे दो (83) के लिए कौसर मुनीर, जरा सी(अतरंगी रे) और शायद (लव आज कल) के लिए इरशाद कामिल, रातां लाम्बियां (शेरशाह) के लिए तनिष्क बागची और बी प्राक व जानी मन भार्या (शेरशाह) के लिए नॉमिनेटेड थे।