{"_id":"5e7c58a28ebc3e6fc0263063","slug":"ibrahim-ali-khan-share-post-and-says-quarantine-was-so-boring-had-to-escape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन से परेशान हुए इब्राहिम अली खान, तस्वीर शेयर कर कहा- बहुत बोरिंग था इसलिए भागना पड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्वारंटीन से परेशान हुए इब्राहिम अली खान, तस्वीर शेयर कर कहा- बहुत बोरिंग था इसलिए भागना पड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ibrahim ali khan
- फोटो : social media
Link Copied
कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च से 21 दिन तक के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। बॉलीवुड सितारों ने तो उससे पहले से ही खुद को घर में बंद कर लिया था। सभी सितारे अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए बात कर रहे हैं। हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार तस्वीर शेयर की है और अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।
Trending Videos
2 of 5
ibrahim ali khan
- फोटो : social media
इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अपनी फोटो में ब्लैक और ग्रे आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "क्वारंटीन इतना बोरिंग था कि भागना पड़ा पड़ गया।" फोटो में सैफ अली खान के बेटे पृथ्वी के वॉलपेपर के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
ibrahim ali khan
उनकी इस फोटो को लेकर लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सैफ अली खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने पिता को बूढ़ा आदमी बताया था।
बता दें कि इब्राहिम अली खान कुछ दिनों पहले क्रिकेट को लेकर भी खूब लोकप्रिय हुए थे। उनकी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह शानदार शॉट मारते नजर आ रहे थे। इब्राहिम को क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। ऐसा लगता है कि वो अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बनना चाहते हैं।
कोरोनावायरस की बात करें तो भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 600 पार कर चुकी है। इसके साथ ही अब तक वायरस से संक्रमित 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सर्वाधिक 128 मरीज महाराष्ट्र में हैं, इनमें तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।