हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ढेर कर दिया। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एनकाउंटर पर आई बॉलीवुड की प्रतिक्रिया, अभिनेत्री बोली- 'ये इंसाफ नहीं, पुलिस ने कानून तोड़ा'
फिल्म मेकर अशोक पंडित ने लिखा- 'तेलंगाना पुलिस पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने रेप और हत्या करने वाले चारों को मार गिराया है। यही नहीं पुलिस को इस बहादुरी के लिए सम्मान मिलना चाहिए।'
स्वरा भास्कर ने पत्रकार फाये डिसूजा के ट्वीट को बिना किसी कमेंट के रिट्वीट किया है। फाये ने लिखा, 'यह न्याय नहीं है। पुलिस ने कानून तोड़ा है। यह खतरनाक है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया का क्या मतलब है।'
This is not justice. This is the police breaking the law . It’s dangerous. The legal system exists for a reason. https://t.co/5aoSRTLt2I
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि 'बहादुर तेलंगाना पुलिस, मेरी बधाई।'
Bravo Telangana Police. My congratulations!
अनुपम खेर ने लिखा- 'बधाई और जय हो। तेलंगाना पुलिस ने मार गिराया। जितने भी लोगों ने ऐसा घिनौना अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके लिए खतरनाक से खतरनाक सजा चाही थी। जय हो।'