बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है। हुमा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'महारानी' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में रानी भारती के किरदार में हुमा को काफी पसंद किया गया है। लेकिन हुमा अपने किरदार को लेकर काफी डरी हुई थीं। हुमा ने बताया कि जब पहले बार उन्होंने शो की स्क्रिप्ट सुनी थी, तो वह डर गई थीं और उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव के लिए भी कह गया था।
2 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महारानी का पहला सीजन 2021 में आया था, जबकि दूसरे सीजन इस साल 25 अगस्त से स्ट्रीम कर रहा है। अब हुमा कुरैशी ने सुभाष कपूर के साथ पहली बार जूम कॉल पर स्क्रिप्ट सुनने के दौरान के अपने अनुभव को साझा किया। हुमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं डर गई थी। मैं स्क्रिप्ट सुन रही थी, तो वो काफी दिलचस्प लग रही थी। लेकिन वो कहते हैं ना कि इसमें ग्लैम नहीं है। इससे आप खुद को स्लॉट करने जा रहे हैं? क्या होगा यदि यह काम नहीं करता है, और इस किरदार के पास बच्चे हैं। क्या हमें बातचीत करनी चाहिए?'
3 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे हुमा कहती हैं, 'सीजन एक में एक संवाद है जहां आपको पता चलता है कि रानी भारती की उम्र 27 साल है। क्योंकि वह कहती है कि उसने अपने घर पर 15 साल काम किया और फिर 12 साल बाहर काम किया। इससे उसकी उम्र पता चलती है, लेकिन उसकी शादी बचपन में हुई और अब उसके 3 बच्चे हैं। मुझे याद है कि किसी ने कहा था शायद तुम्हारा सिर्फ एक बच्चा होना चाहिए, तुम तीन बच्चों की मां की भूमिका क्यों निभाना चाहती हो? क्या आप खुद को बूढ़ा करना चाहते हैं?'
4 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : insta
हुमा ने बताया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि वह 'महारानी' की टीम से रानी को एक बच्चा देने के लिए सुझाव दे। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह अपनी 'व्यक्तिगत असुरक्षा' को रचनात्मक सुझाव के रूप में पेश नहीं करना चाहती थीं। हुमा ने बताया कि रानी के लिए कई अन्य पहलू भी थे, जिनके बारे में वह असुरक्षित थी लेकिन आखिरकार उन्होंने उसे सब कुछ दे दिया।
5 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उसने कहा, 'मैं कोई मेकअप नहीं होने की वजह से भी डर रही थी। दूसरे सीजन में कम से कम मैं मुख्यमंत्री हूं इसलिए बेहतर कपड़ों में हूं। पहले सीजन में मेरे पास सचमुच रबर की चप्पल, गंदी सिंथेटिक साड़ी थी जिसे मैं बार-बार टक इन करती। खेतों में काम करने वाली महिलाओं की बॉडी लैंग्वेज, हाथ से गाय का गोबर उठाना, मैं ये सब पाना चाहते थी और मैंने किया भी। मुझे लगता है कि यह वास्तव में लोगों से जुड़ा है।' बता दें कि 'महारानी सीजन 2' सोनी लिव पर स्ट्रीम पर करा रहा।