हुमा कुरैशी हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी उनकी पहली फिल्म के लिए ही जाना जाता है। अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके कुछ ही दृश्य थे, लेकिन उनमें भी उन्होंने दर्शकों के ऊपर गहरी छाप छोड़ी थी। हाल में ही अभिनेत्री ने बताया कि अपनी पहली फिल्म की रिलीज के बाद वह मशहूर निर्देशक डेविड धवन से मिली थीं और उन्होंने अभिनेत्री को एक खास सलाह दी थी।
2 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamhumaq
हुमा कुरैशी ने साझा कीं डेविड धवन से मिली सलाह
मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि गैंग्स ऑफ वासेपुर की रिलीज के ठीक बाद वह मशहूर निर्देशक डेविड धवन से मिली थीं। उस पल को याद करते हुए हुमा ने बताया कैसे इतने बड़े निर्देशक होने के बाद भी वो खुद पहले अभिनेत्री के पास आए और एक खास सलाह दी। अभिनेत्री ने कहा, "गैंग्स ऑफ वासेपुर के ठीक बाद मैं एक कॉफी शॉप में डेविड धवन से टकरा गई। मैं सोच रही थी, 'वाह, डेविड धवन!' और तब तक वह मेरे पास आए। उन्हें ऐसा करने की जरूरत भी नहीं थी।"
3 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : Instagram/ Huma Qureshi
डेविड धवन ने दी थी अभिनेत्री को न बदलने की सलाह
हुमा ने आगे बताया, "उन्होंने कहा, 'बेटा, तुम बहुत अच्छे एक्टर हो। आपको बहुत लोग बोलेंगे वजन कम करलो, सर्जरी करलो, कुछ नहीं करना।" अभिनेत्री ने बताया कि डेविड धवन ने इस बात पर जोर दिया कि दर्शकों ने उन्हें वैसे ही स्वीकार कर लिया है, जैसे वो हैं और अब उन्हें कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। निर्देशक ने उन्हें सलाह दी थी कि वे बस दर्शकों का मनोरंजन करती रहें।
DKDKND: 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' में दिखेंगी जया बच्चन, अभिनेत्री का अलग अंदाज देख लोग हुए हैरान
4 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
डेविड धवन के शब्दों ने हुमा कुरैशी पर डाला गहरा प्रभाव
डेविड धवन के शब्दों ने अभिनेत्री के मन पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान उसका उल्लेख करते हुए कहा कि वो उनकी सलाह को हमेशा याद रखना चाहती हैं। हुमा ने कहा, "मैंने सोचा कि यह वास्तव में अच्छी सलाह है और यह सलाह इंडस्ट्री के वरिष्ठ लोगों से आती है, जब वे अचानक आपसे मिलते हैं और आपको यह सलाह देते हैं, तो आप इसे लिख लेते हैं कि यह भूलना नहीं है।"
Varun Tej: 'ओजी' के निर्देशक संग काम करने को लेकर वरुण तेज ने दी जानकारी, बताया क्या है उस प्रोजेक्ट की स्थिति
5 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
'जॉली एलएलबी 3' में आएंगी नजर
हुमा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि देश में कोई भी अपने दिखने से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा इस पर विश्वास करते हैं कि दूसरी तरफ की घास ज्यादा हरी है। उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी परफेक्ट दिखने के पीछे नहीं भागना चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें परफेक्ट दिखने में कोई दिलचस्पी नही है। उनके लिए परफेक्ट दिखने का मतलब होगा दुनिया का अंत। बात करें हुमा के वर्क फ्रंट की, तो वह अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी नजर आएंगे।
दूसरी बार मां बनीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, बेटे के नाम से उठा पर्दा