बात तब की है जब रितिक और सुजैन का तलाक नहीं हुआ था। एक चौंकाने वाले खुलासे में कहा जा रहा है कि रितिक ने कंगना को प्रपोज किया था। बॉलीवुड जगत की विश्वसनीय और अंदर खबरें रखने वाले अंग्रेजी अखबार
मुंबई मिरर से कंगना रनौत की एक करीबी दोस्त ने रितिक-कंगाना के रिश्तों को लेकर उस दौर की बातें बताई हैं, जब रितिक के अपनी पत्नी से रिश्ते खराब हो रहे थे। वे दोनों अलग-अलग बेडरूम में सोने लगे थे। उधर, कंगना के भी दिन अच्छे नहीं चल रहे थे।
'मेरी बीवी अलग बेडरूम सोती है, तुम मुझसे शादी कर लो'
मुंबई मिरर के खुलासे कई सवाल एक साथ खड़े हो रहे हैं। क्या रितिक वाकई कंगना के प्यार में पड़ गए थे? क्या कंगना ने रितिक को प्यारभरे हजारों ईमेल भेजे थे? क्या रितिक और सुजैन के बीच कंगना के आने से कारण तलाक हुआ? फिर इतना कुछ करने के बाद रितिक और कंगना ने अपने संबंधों से पल्ला क्यो झाड़ लिया? मुंबई मिरर के हवाले से आई खबर इन सवालों के जवाब के काफी करीब पहुंचाती है।
'मेरी बीवी अलग बेडरूम सोती है, तुम मुझसे शादी कर लो'
इन सवालों के जवाब जानने के बाद बीते दो दिनों रितिक-कंगना के बीच चल रहे चूहे-बिल्ली की लड़ाई के बारे में आपको सबकुछ पता चल जाएगा। आपको पता लग जाएगा कि क्या सच में रितिक ने कंगना को आशिकी 3 से निकलवाया? कंगना जब उन्हें पूर्व प्रेमी कहा तो वो क्यों भड़के और क्यों उन्होंने कंगना पर मानहानि का नोटिस भेजा? कंगना ने रितिक के नोटिस के एवज में उन्हें 21 पृष्ठों का नोटिस में क्या थमाया है?
'मेरी बीवी अलग बेडरूम सोती है, तुम मुझसे शादी कर लो'
आखिर कंगना किस आधार पर यह आरोप लगा रही हैं कि रितिक नें उन्हें धमकाया है? दोनों की जुबानी जंग जो अब कानूनी लड़ाई रूप अख्तियार कर चुकी है उसका सच क्या है? यह जानना हम सब के लिए चिलचस्प होगा। मुंबइ मिरर के हवाले आई खबर में बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि मार्च 2014 में तैयार होने लगी थी। जब रितिक ने कंगना को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। क्योंकि कुछ महीनों पहले ही उन्होंने कंगना को अपनी पत्नी बनाने की बात कही थी।
'मेरी बीवी अलग बेडरूम सोती है, तुम मुझसे शादी कर लो'
मुंबई मिरर के मुताबिक साल 2009 में पहली बार रितिक रोशन की शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ना शुरू हुई। जब काइट्स की शूटिंग के दौरान सुजैन ने रितिक की निगरानी करनी शुरू की। क्योंकि चर्चा थी काइट्स की हीरोइन मैक्सिकन सुंदरी बारबरा मोरी से रितिक का रोमांस चल रहा है। बारबरा मोरी संग रितिक का चाहे जैसा भी रहा हो पर उसका नतीजा ये हुआ कि सुजैन और रितिक के रिश्ते में गांठ पड़ गई। उन्हीं दिनों रितिक के संपर्क में इंडस्ट्री की एक लड़की आई जो करीब-करीब उसी तरह की परिस्थितियों का सामना कर रही थी।