अभिनेता रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच बीते तीन दिन से चल रहे कानूनी नोटिसों के विवाद में पहली बार फिल्म कृष के सितारे ने गुरुवार को अपना पक्ष रखा। साथ ही उस मेल आईडी का भी खुलासा कर दिया है जिससे उन्हें ईमेल आ रहे थे।
रितिक ने कंगना को दिया करारा जवाब, जेल जाने की आ गई थी नौबत
जबकि मीडिया में कंगना के एक करीबी के हवाले से दावा किया गया कि रितिक ने जनवरी 2014 में पेरिस में कंगना को सगाई की अंगूठी पहनाई थी। यह भी कहा गया कि एक ही महीने बाद शिमला में फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ के साथ नजदीकियां बढ़ने पर कंगना से रितिक के संबंध बिगड़े।
रितिक रोशन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कंगना को दिया करारा जवाब
बात को बिगड़ता देख कर अपने मीडिया मैनजरों के हवाले से रितिक ने कहा कि किसी भी निजी बात के सार्वजनिक हो जाने से विवाद होते हैं क्योंकि लोगों को पूरी सच्चाई नहीं पता होती। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति को देखते हुए मैंने कानूनी रास्ता अपनाया था ताकि यह निजी दायरों में रहे।
रितिक रोशन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कंगना को दिया करारा जवाब
रितिक के अनुसार निजी कानूनी नोटिस को सार्वजनिक करना अनैतिक है। बॉलीवुड में बुधवार को इस खबर ने सनसनी फैला दी थी कि कभी प्रेम संबंध में बंधे रितिक-कंगना ने एक-दूसरे को छवि खराब करने के नोटिस भेजे हैं।
रितिक रोशन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कंगना को दिया करारा जवाब
इन नोटिस में उन्होंने एक-दूसरे से माफी मांगने को भी कहा है। रितिक ने अपने बयान में कहा कि चुप्पी एक हद तक गरिमामय होती है मगर उसके बाद आपको नाम, छवि और परिवार को बचाने के लिए बोलना ही पड़ता है।