फिल्म सुपर 30 और मेंटल है क्या की रिलीज डेट की टक्कर को सुलझाने के बाद सुपरस्टार ऋतिक रोशन अब रिलैक्स नजर आने लगे हैं। फिल्म मेंटल है क्या की हीरोइन कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली उन्हें कुछ भी कहती रहें, पर वह अपने परिवार के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। अपने बच्चों को उनकी मां के साथ ऋतिक ने मदर्स डे पर फिल्म भी दिखाई ।
2 of 4
Hrithik Roshan and Rakesh Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक के दोनो बेटे हॉल से निकलते वक्त खुदको धूप से ऐसे बचाते हुए नज़र आए। ऋतिक की बात करें तो वह हॉल से निकलते वक्त पिता राकेश रोशन के साथ कुछ खास बातचीत करते दिखे। ऋतिक ने छुट्टी के दिन कैजुअल कपड़े पहने हैं। सफेद टी शर्ट के साथ, खाकी पैंट्स और सफेद टोपी पहनी हैं।
3 of 4
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं पिता राकेश रोशन ने आर्मी प्रिंट वाली शर्ट और काली पैंट्स पहनी हैं। राकेश रोशन इन दिनों अपने बेटे को लेकर कृष सीरीज की अगली फिल्म की तैयारियों में लगे हैं। इस फिल्म की शूटिंग साल के आखिर तक शुरू होने की बात चल रही है हालांकि अभी आधिकारिक तौर से राकेश रोशन ने कुछ नहीं कहा है।
4 of 4
sussanne khan
- फोटो : amar ujala mumbai
कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या के साथ रिलीज़ ना करने के चलते ऋतिक ने अपनी फिल्म सुपर 30 को टीचर्स डे के दिन रिलीज़ करने का फैसला लिया है। यह फिल्म बिहार के सबसे प्रचलित टीचर आनंद कुमार पर आधारित है।