बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स आज सोमवार, 15 जनवरी को फाइटर का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं।
Fighter Trailer: आज रिलीज होगा ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का ट्रेलर, देशभक्ति के जज्बे से भरी है फिल्म की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:25 AM IST
सार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' का ट्रेलर आज 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। 'फाइटर' का ट्रेलर 3 मिनट, 23 सेकेंड लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन