बिग बॉस 11 के घर से बाहर निकलने के बाद कंटेस्टेंट्स की किस्मत का पिटारा खुल गया है। रियलिटी शो में 'आवाम' की पसंद अर्शी खान 'खतरों की खिलाड़ी' में नजर आएंगी तो वहीं लव त्यागी 'स्प्लिट्सविला' में रोमांस करते दिखेंगे। हमने आपको पहले ही बताया था कि शो के 7 कंटेस्टेंट्स को फिल्म या शो का ऑफर मिला है। अब इस लिस्ट में बिग बॉस 11 की ड्रामा क्वीन का नाम भी जुड़ गया है।
बिग बॉस के बाद टीवी की इस बहू की खुली किस्मत, अब रैंप पर बिखेरेंगी जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
बिग बॉस 11 के घर में हिना खान ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया और एक स्टाइल आइकन के रुप में उभरकर सामने आई। उन्होंने अपनी 'बहू' की इमेज को तोड़ा और मॉर्डन रुप में दिखीं। गौरतलब है कि हाल ही में उन्हें मोस्ट स्टाइलिस्ट अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान सबसे ज्यादा विवादों में रहीं। हिना टॉप 2 में शामिल हुईं लेकिन अपनी निगेटिव पब्लिसिटी की वजह से विनर नहीं बन पाईं। फिनाले के दिन बाहर आने के बाद वो मीडिया से मुखातिब हुई थीं। इसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखी थीं।
Sprinkle glitter like confetti ✨ #HTIndiasMostStylish Photo courtesy: @viralbhayani
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on