हेमा मालिनी आज यानी 16 अक्टूबर को 71 साल की हो गई हैं। हेमा मालिनी ने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया हालांकि उनकी दोनों बेटियां उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाईं। एशा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। एशा के बारे में भले ही सब जानते हों लेकिन देओल परिवार की सबसे छोटी बेटी और एशा की बहन अहाना देओल के बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको हेमा मालिनी की दूसरी बेटी अहाना देओल के बारे में बताते हैं।
2 of 5
अहाना देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
अहाना हूबहू बहन एशा की तरह दिखती हैं। एक बार तो दोनों को देख फैंस भी धोखा खा जाते हैं। 34 वर्षीय अहाना बहन एशा से उम्र में करीब 4 साल छोटी हैं। बड़ी बहन की तरह अहाना भी फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी हैं लेकिन एक ही फिल्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
3 of 5
अहाना देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, अहाना ने फिल्म 'न तुम जानो न हम' में काम किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन, एशा देओल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। अहाना ने फिल्म में एशा की दोस्त का किरदार निभाया था। वैसे असल जिंदगी में भी अहाना और एशा की खूब बनती है और दोनों एक दोस्त की तरह ही हैं। अहाना इस फिल्म के बाद किसी में नजर नहीं आईं।
4 of 5
अहाना देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में अहाना ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अहाना ने 2015 में बेटे को जन्म दिया था। अहाना की शादी काफी हाई प्रोफाइल रही थी। शादी के बाद फिलहाल अहाना परिवार के साथ ही वक्त बिता रही हैं। वैसे अहाना भी अपनी मां हेमा मालिनी की तरह बेहतरीन डांसर हैं। हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों के साथ कई बार डांस परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।
5 of 5
अहाना देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी और बॉबी देओल अहाना के सौतेले भाई हैं लेकिन इन दोनों को कभी भी पब्लिक लाइफ में एक साथ नहीं देखा गया। अहाना अपने भाई सनी देओल से लगभग 27 साल छोटी हैं। बता दें कि सनी और बॉबी ने दोनों बहनों की शादी भी अटेंड नहीं की थीं, वहीं उनके चचेरे भाई अभय देओल अपनी बहनों की शादी में नजर आए थे।