क्या आप जानते हैं कि अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी शुरुआत में किंग खान शाहरुख खान की एक बात से काफी चिढ़ती हैं। दरअसल करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान ने एक ऐसी फिल्म की थी, जिसकी निर्माता-निर्देशक लोकप्रिय हेमा मालिनी थीं। उनकी फिल्म का हीरो होने के बाद भी हेमा मालिनी शाहरुख से किसी एक वजह से पसंद नहीं करती थीं।
2 of 4
dil aashna hai
- फोटो : file photo
मुंबई आने के बाद शाहरुख खान को फिल्म करने के जो पहले ऑफर मिले हैं, उनमें से एक हेमा मालिनी निर्देशित फिल्म 'दिल आशनां है' भी थी। हेमा इस फिल्म की निर्माता और निर्देशक दोनों ही थीं। हालांकि शाहरुख इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद नहीं थे, लेकिन जब दूसरे कलाकारों से बात न बनीं तो उन्होंने शाहरुख को लेकर यह फिल्म बनानी शुरू की।
3 of 4
shah rukh khan
- फोटो : file photo
हेमा मालिनी शाहरुख के बोलने का स्टाइल और उनके बालों से बहुत ज्यादा चिढ़ती थीं। बाद में उन्हें उनकी बोलने का स्टाइल तो भा गया, लेकिन वह हमेशा ही शाहरुख के बालों के पीछे पड़ी रहतीं थी। शाहरुख ने एक बार इस बात का जिक्र भी किया था कि वे जब पहली बार हेमा मालिनी से फिल्म के सिलसिले में मिलने गए तो हेमा ने उनसे कहा कि उन्हें शाहरुख की नाक बहुत अच्छी लगती है।
4 of 4
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी (फाइल)
- फोटो : file photo
धर्मेंद्र की मौजूदगी में हुई इस बातचीत में उन्होंने शाहरुख से कहा कि तुम अच्छे एक्टर बन सकते हो, लेकिन तुम्हें अपने बाल कटवाने होंगे। ये बाल बहुत ही अजीब हैं। शूटिंग के लिए जब हेमा शाहरुख के हेयर स्टाइल से खुश नहीं हुईं तो उन्होंने खुद शाहरुख के बाल बनाए।
पढ़ें: हेमा मालिनी की हमशक्ल को देख आप भी धोखा खा जाएंगे, पॉपुलैरिटी में ड्रीम गर्ल को भी देती हैं मात