फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Suchitra krishnamoorthi wants her daughter kaveri to play her role in the Kabhi Haan Kabhi Naa Remake

Kabhi Haan Kabhi Naa Remake: सुचित्रा का खुलासा, फिल्म के रीमेक में अपनी बेटी से निभवाना चाहती हैं अपना किरदार

Tue, 09 Apr 2024 11:52 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 11:52 AM IST
सार

फिल्म में शाहरुख खान की सह-कलाकार सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में 'कभी हां कभी ना' के रीमेक को लेकर दिलचस्प बात बताई हैं। सुचित्रा ने कहा कि उनकी यह इच्छा है कि इस फिल्म के रीमेक में उनकी बेटी कावेरी उनका किरदार निभाए।

विज्ञापन
Actress Suchitra krishnamoorthi wants her daughter kaveri to play her role in the Kabhi Haan Kabhi Naa Remake
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'कभी हां कभी ना' अभिनेता शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस साल फरवरी में फिल्म को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए थे। शाहरुख के किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म 'कभी हां कभी ना' एक बार फिर से सुर्खियाों में हैं।

विज्ञापन


मेरी बेटी निभाएं मेरी भूमिका
दरअसल, फिल्म में शाहरुख खान की सह-कलाकार सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में 'कभी हां कभी ना' के रीमेक को लेकर दिलचस्प बात बताई हैं। सुचित्रा ने कहा कि उनकी यह इच्छा है कि इस फिल्म के रीमेक में उनकी बेटी कावेरी उनका किरदार निभाए। बता दें कि सुचित्रा ने इस फिल्म में अन्ना नाम की लड़की का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन


आर्यन खान को निभाना चाहिए अपने पिता का किरदार
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इससे पहले शाहरुख खान के किरदार को लेकर भी बात की थी। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि अगर फिल्म 'कभी हां कभी ना' का रीमेक बनता है, तो इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अपने पिता का किरदार निभाना चाहिए। शाहरुख ने इस फिल्म में सुनील का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rhea Kapoor confirms Crew Sequel: क्रू का बनेगा पार्ट 2, जल्द शुरू होगी शूटिंग, रिया कपूर ने किया कंफर्म


सुचित्रा ने वरुण और आलिया का भी लिया था नाम
अभिनेत्री सुचित्रा फिल्म 'कभी हां कभी ना' के रीमेक पर अलग-अलग साक्षात्कारों में कई बार बात कर चुकी हैं। एक पुराने साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म की कास्टिंग पर कहा था कि वरुण धवन और आलिया भट्ट को मुख्य भूमिका निभानी चाहिए। इतना कहते ही उन्होंने अपनी बात में यह भी जोड़ दिया था कि वे दोनों जवान लड़के और लड़की का किरदार निभाने के लिए सही नहीं रहेंगे।

Maidaan: मैदान की रिलीज से पहले फिल्म के निर्माता बोनी कपूर को तगड़ा झटका, कोर्ट ने दिया यह आदेश, जानें मामला

इन दिनों क्या कर रहे हैं आर्यन और कावेरी
आर्यन खान अपनी वेब सीरीज 'स्टारडम' पर काम कर रहे हैं। वे इससे निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग जारी है। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल काम करते नजर आएंगे। इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। वहीं, सुचित्रा की बेटी कावेरी जल्द ही 'मासूम' फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म साल 1983 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है, जिसका निर्देशन कावेरी के ही पिता शेखर कपूर ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed