फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan pens note for Jaya Bachchan on her birthday Big B says on this day we wish you the very best

Amitabh Bachchan: अर्धांगिनी के जन्मदिन पर बिग बी ने लिखा नोट, जया बच्चन को मिली शुभकामनाओं के लिए जताया आभार

Tue, 09 Apr 2024 11:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Apr 2024 11:59 AM IST
सार

दिग्गज अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का आज जन्मदिन है। बच्चन परिवार के लिए यह दिन बेहद खास है। जया के जन्मदिन पर बिग बी ने नोट लिखा है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan pens note for Jaya Bachchan on her birthday Big B says on this day we wish you the very best
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जया बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बच्चन परिवार में खुशियों का माहौल है और 9 अप्रैल की रात को पूरा परिवार इकट्ठा हुआ। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने साझा की है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने के साथ-साथ नियमित ब्लॉग भी लिखते हैं। अपने आज मंगलवार के ब्लॉग में बिग बी ने अपनी पत्नी और दिग्गज अदाकारा जया बच्चन के लिए जन्मदिन पर एक नोट लिखा है।

विज्ञापन


सभी का जताया आभार
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा है, 'इस दिन हम आपको शुभकामनाएं देते हैं... परिवार की ओर से बधाई और प्यार..'। उन्होंने आगे लिखा, 'यह एक और परिवार के जन्म की सुबह है, जिसके लिए किसी स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। आज अर्धांगिनी का जन्मदिन है और उनके लिए मिली सभी शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभार'। आधी रात को पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ। 
विज्ञापन

Maidaan: मैदान की रिलीज से पहले फिल्म के निर्माता बोनी कपूर को तगड़ा झटका, कोर्ट ने दिया यह आदेश, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब हिट रही बिग-बी और जया बच्चन की जोड़ी
जया बच्चन के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना डेब्यू बंगाली फिल्म 'महानगर' से किया था। उस वक्त जया की उम्र महज 15 साल थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 'गुड्डी' से लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तक जया बच्चन ने अलग-अलग किस्म के किरदार अदा किए हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी असल जिंदगी के साथ-साथ पर्दे पर भी खूब पसंद की गई। दोनों ने 'अभिमान', 'शोले', 'जंजीर' और 'कभी खुशी कभी गम' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है। आज भी फैंस फिल्मों में इन्हें साथ देखने के लिए बेकरार हैं।
Rhea Kapoor confirms Crew Sequel: क्रू का बनेगा पार्ट 2, जल्द शुरू होगी शूटिंग, रिया कपूर ने किया कंफर्म

इस राजनीतिक पार्टी से जुड़ी हैं जया
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी रचाई। अभिनेत्री फिल्मों के बाद अब राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में यह उनका पांचवा कार्यकाल है। इसके अलावा जया बच्चन अक्सर अपनी टिप्पणियों को लेकर भी चर्चा बटोरती हैं। हाल के दिनों में वह अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा करती नजर आई हैं।
Kabhi Haan Kabhi Naa Remake: सुचित्रा का खुलासा, फिल्म के रीमेक में अपनी बेटी से निभवाना चाहती हैं अपना किरदार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed