{"_id":"5aebc7d34f1c1bed778b6787","slug":"harshvardhan-kapoor-wants-work-with-bollywod-actress-kriti-sanon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ की इस हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे अनिल कपूर के बेटे, पर्दे पर दिखेगा ऐसा प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ की इस हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे अनिल कपूर के बेटे, पर्दे पर दिखेगा ऐसा प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर हर्षवर्धन कपूर की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक के अलावा बॉलीवुड के कई सितारें ने भी काफी पसंद किया है।
फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में हर्षवर्धन कपूर एक सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कई सितारों ने उनके इस ट्रेलर की तारीफ की और इस फिल्म के लिए बधाई भी दी। इस बीच टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति सेनन ने ट्विटर पर 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की तारीफ करते हुए लिखा- ‘मुझे ट्रेलर काफी पसंद आया, यह काफी धमाकेदार है। हर्षवर्धन मुझे इस फिल्म का इंतजार रहेगा।’
Looks damn intriguing!! Love the trailer!! ❤️ Looking forward to this one @HarshKapoor_ #VikramAdityaMotwane 👌🏻👏🏻 #BhaveshJoshiSuperhero https://t.co/TeHoados1M
— Kriti Sanon (@kritisanon) May 3, 2018
वहीं हर्षवर्धन कपूर ने कृति सेनन की बधाई का स्वीकारते हुए ट्वीट किया- ‘मैं भी इस फिल्म को तुम्हें दिखाने के लिए काफी बेताब हूं। साथ ही मैं तुम्हारे साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।’ हर्षवर्धन कपूर के इस ट्वीट से उनकी अगली फिल्म की हीरोइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Can’t wait for you to see it and can’t wait to work with you #BhaveshJoshiSupehero https://t.co/gln6fTLD9H
— Harshvardhan Kapoor (@HarshKapoor_) May 3, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' दूसरी फिल्म है। उन्होंने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। यह फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज होगी।