हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों कानूनी पचड़ों में फंसीं सपना चौधरी हमेशा की ही तरह अपने बिंदास अंदाज में अपनी जिंदगी जी रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं सपना आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने आज अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
Sapna Chaudhary: कानूनी पचड़े में फंसने के बाद सपना का वीडियो वायरल, बोलीं- हम खानदानी गरीब
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों कानूनी पचड़ों में फंसीं सपना चौधरी हमेशा की ही तरह अपने बिंदास अंदाज में अपनी जिंदगी जी रही हैं।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में सपना हिंदी मीडियम फिल्म का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस डायलॉग को उन्होंने अपने अलग और अनोखे अंदाज में रीक्रिएट किया। वीडियो में सपना कहती हैं कि हम खानदारी गरीब हैं। हमारा बाप गरीब, दादा गरीब, परदादा गरीब, उसका बाप गरीब सब गरीब, सातों पुश्ते गरीब। ऐसा नहीं कि पहले गरीब हुए फिर अमीर और फिर गरीब। हम शुद्ध गरीब हैं।
इसके मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम गरीब है। साथ ही अपने इस सीन को उन्होंने वीडियो में लिखा, जब कोई उधार का पैसा मांगे। कुछ देर पहले शेयर किए गए सपना के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। थोड़ी ही देर में इस वीडियो को 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री का तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि अभिनेत्री इन दिनों मुश्किल में फंसी हुई हैं। दरअसल, लखनऊ में सपना चौधरी का एक इवेंट आयोजित किया गया था। इसके टिकट 300 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे गए थे। शो में काफी देर तक जब वह पहुंचीं नहीं तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। लोगों ने मेकर्स से अपने टिकट का पैसा वापस मांगा, जो कि उन्होंने वापस नहीं किया। जिसके बाद आयोजकों ने सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में कोर्ट में न पेश होने की वजह से उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।