साल की शुरुआत के पहले दिन यानी 1 जनवरी को विद्या बालन का जन्मदिन होता है। 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभा चुकी विद्या बालन को एक समय में इस बात का डर सताने लगा था कि था उन्हें कभी हल्की-फुल्की फिल्मों के ऑफर ही नहीं आएंगे। चलिए विद्या के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें...
2 of 6
विद्या बालन
- फोटो : Instagram: @balanvidya
विद्या बालन का जन्म मुंबई के चेम्बूर में तमिल परिवार में हुआ। विद्या ने महज 16 साल की उम्र में ही एकता कपूर के टीवी सीरियल हम पांच से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन विद्या अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती थीं। मलयालम और तमिल फिल्मों में कई प्रयासों के बाद भी वो असफल रहीं।
3 of 6
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुकीं विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय से लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि ये फिल्म किसी कारणवश बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया साथ ही उन्हें मनहूस भी कहा गया।
4 of 6
विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया। हालांकि अपने करियर की शुरुआत में 'परिणीता' और 'मुन्ना भाई...' जैसी फिल्मों के लिए विद्या की काफी तारीफ हुई थी।
5 of 6
डर्टी पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने बॉलीवुड में ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘गुरु और सलाम-ए-इश्क’ जैसी कई हिट फिल्में कीं लेकिन साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। बता दें कि विद्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता के किरदार में ढल पाना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। हम दोनों का व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था।