फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thursday Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh Mirzapur Collection

बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' की दस्तक से पहले कैसा रहा 'द वन' का हाल? 'द पैराडाइज'-'हनुमान अंश' ने किया इतना कलेक्शन

Fri, 02 Oct 2026 09:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Oct 2026 09:14 AM IST
सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। बीते दिन गुरुवार को किसने कितना कारोबार किया? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

विज्ञापन
Thursday Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh Mirzapur Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस इन दिनों गुलजार है। आज शुक्रवार को कुछ और नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की है। इसके अलावा 'प्रेम कीटाणु' भी रिलीज हुई है। 'हनुमान अंश' देखने अब भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 'द पैराडाइज' और 'द वन' के भी विकल्प हैं। जानिए कलेक्शन के मामले में कौन कहां पहुंचा?

विज्ञापन

Thursday Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh Mirzapur Collection
फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani

'द पैराडाइज' का कलेक्शन
फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बुधवार को नानी अभिनीत इस फिल्म ने  3.40 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को आठवें दिन कलेक्शन में मामूली गिरावट देखी गई। कल इस फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 108.21 करोड़ रुपये हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thursday Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh Mirzapur Collection
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' - फोटो : अमर उजाला

'द वन' की कमाई में गिरावट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब होती दिख रही है। बुधवार के मुकाबले कल गुरुवार को इसके कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन कारोबार 4.40 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ दिया है। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 53.57 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Thursday Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh Mirzapur Collection
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर - फोटो : सोशल मीडिया

'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर'
'द वन' के साथ ही 25 सितंबर को हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' भी रिलीज हुई थी। सात साल बाद मार्वल की यह फिल्म नए अंदाज में दर्शकों के बीच आई है। कल बुधवार को यानी छठे दिन फिल्म की कमाई 2.05 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन भी इसका कलेक्शन इतना ही रहा। फिल्म का भारत में कलेक्शन 31.40 करोड़ रुपये हो चुका है।

'हनुमान अंश' का कितना रहा कलेक्शन?
07 अगस्त को रिलीज यह फिल्म अब भी छाई हुई है। बुधवार को फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को इसमें और इजाफा देखा गया। कल 56वें दिन इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ 'हनुमान अंश' का टोटल नेट कलेक्शन 317.38 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 414 करोड़ रुपये हो चुका है। 

लाखों में सिमटी 'मिर्जापुर'
फिल्म 'मिर्जापुर' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि, इसकी कमाई अब लाखों में सिमट गई है और यह टिकट खिड़की से विदा लेने वाली है। बुधवार को यानी 27वें दिन फिल्म का कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा। कल गुरुवार को 28वें दिन 'मिर्जापुर' ने 60 लाख रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 229.50 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed