बॉलीवुड में शिक्षा पर आधारित फिल्में समय-समय पर देखने को मिलती रही हैं जो शिक्षा का असल महत्व समझाती हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इन फिल्मों को खूब सराहा है। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी फिल्में तो लोग बड़े ही चाव से देखते है साथ ही वे शिक्षा पर बनी फिल्मों को भी देखने से नहीं चूकते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड फिल्मों की जो शिक्षा पर आधारित हैं...
तारे जमीन पर (2007)
2 of 11
तारे जमीं फिल्म का एक दृश्य
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' तो ज्यादातर लोगों ने देखी ही होगी। फिल्म में आमिर खान ने एक आर्ट टीचर की भूमिका प्ले की है जो बच्चों को गाकर, खिलाकर पढ़ाने में विश्वास करते हैं। वहीं, उनकी क्लास में पढ़ने में कमजोर छात्र ईशान अवस्थी पर उनका पूरा ध्यान रहता है। ऐसे में वे ईशान के अंदर के टैलेंट को पहचानकर उसे उसकी राह पर ले जाने का काम करते हैं।
3 इडियट्स (2009)
इसके दो साल बाद साल 2009 आमिर खान एक बार शैक्षिक फिल्म '3 इडियट्स' में नजर आए। इस फिल्म का भी वही कॉन्सेप्ट था जो 'तारे जमीन पर' में देखने को मिला। यही कि बच्चे का जिस विषय में ज्यादा रुझान हो उसे वहीं करने दें। ऐसे में तीन छात्रों पर आधारित फिल्म '3 इ़डियट्स' में आमिर ने ये भी बताया कि पढ़ाया कैसे जाता है। यकीनन इस फिल्म को देखने के बाद कई ऐसे छात्र रहे होंगे जो इस फिल्म से बहुत ही प्रेरित हुए होंगे।
चल चलें (2009)
इस कड़ी में साल 2009 में ही आई फिल्म 'चल चलें' में भी छात्रों पर अकेडमिक प्रेशर को दिखाया गया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्थी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिभावक के शैक्षिक दवाब के चलते एक बच्चा आत्महत्या कर लेता है। इसके बाद इस बच्चे की आत्महत्या की खबर पूरे देश में फैल जाती है जो एजुकेशन सिस्टम और अभिभावक के जरूरत से ज्यादा दवाब की तस्वीर देश के सामने पेश करता है।
पाठशाला (2010)
साल 2012 में बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर को भी शिक्षा पर आधारित फिल्म 'पाठशाला' में टीचर का रोल करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह एक डांस टीचर होते हैं जो स्कूल के प्रशासकीय तौर-तरीके, अध्यापकों के रवैये और बच्चों पर ज्यादा प्रेशर के खिलाफ जाकर सिस्टम को बदलने का प्रयास करते नजर आते हैं।