Vennela Kishore: यूएस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे वेन्नेला किशोर, साउथ फिल्मों में ऐसे बने कॉमेडी के सुपरस्टार
अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सबको हंसाने वाले वेन्नेला किशोर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। जब वह पर्दे पर अभिनय करते हैं तो खुद को हंसने से रोक पाना बेहद मुश्किल होता है। वेन्नेला किशोर के किरदार में जमीनी स्तर की कॉमेडी दिखती है क्योंकि वह अपने काम को खुशी के साथ करते हैं। पैसे कमाने के लिए तो हर कोई काम करता है, लेकिन कॉमेडियन सिर्फ पैसे के लिए काम नहीं करते है बल्कि वह इसलिए काम करते हैं क्योंकि उन्हें लोगों को हंसाना अच्छा लगता है। अभिनेते वेन्नेला किशोर उन्हीं में से एक हैं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ऐसे रखा कॉमेडी की दुनिया में कदम
वेन्नेला किशोर के बारे में सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि उन्होंने एक सॉफ्टवेयर क्वालिटी इंजीनियर के रूप में अमेरिका में अपने करियर का शुरुआत की थी। अभिनेते वेन्नेला ने सूचना प्रणाली फेरिस स्टेट यूनिवर्सिटी, मिशिगन में परास्नातक तक पढ़ाई की है। नौकरी में रहते हुए अपने काम के दौरान अभिनेता अपने दोस्तों और कलीग्स को खूब हंसाया करते थे। जिसके बाद उनके शुभचिंतकों ने इस टैलेंट को पहचाना और फिल्म उद्योग में काम करने के लिए प्रेरित किया।
बने कॉमेडी के सुपरस्टार
अभिनेता ने देव कट्टा निर्देशित फिल्म 'वेनेला' में सबसे पहले अभिनय किया था और इसी को उन्होंने अपने नाम में शामिल कर लिया। वेन्नेला किशोर का असली नाम बोक्कला किशोर है। अपने करियरर में वेन्नेला किशोर ने 'करंट', 'बिंदास', 'लवली', 'येवदु', 'गोपाल गोपाल', 'मिस्टर नुकैय्य', 'गैराज', 'टेम्पर', और 'श्रीमथुंडु', जैसी फिल्म में बेहतरीन काम किया है और हमेशा अपने दर्शकों को गुदगुदाया है।