Sushmita Sen Birthday Special: सुष्मिता सेन के मिस यूनिवर्स बनने की कहानी, जब एक मामूली दर्जी ने बनाया गाउन और जुराबों से बनाए गए ग्लव्स
अपने जवाबों से किया इम्प्रेस
सुष्मिता सेन ने अपनी खूबसूरती के साथ साथ हाजिर जवाबी से भी ज्यूरी का दिल जीता था। उन्होंने अपने जवाबों से सभी को इम्प्रेस किया। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारतीयों के लिए प्यार जीने की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि देश में हर धर्म का व्यक्ति रहता है और वो भाईचारे के साथ रहता है।
18 साल की उम्र में जीता था खिताब
सुष्मिता ने 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। उनको लेकर एक किस्सा काफी मशहूर है। सुष्मिता खुद बताती हैं कि उनके पास गाउन खरीदने के पैसे नहीं थे। उन्होंने एक साधारण दर्जी से सरोजनी नगर से अपनी ड्रेस सिलवाई थी।
ड्रेस खरीदने के नहीं थे पैसे
एक निजी टीवी शो में खुद सुष्मिता ने बताया कि उनके पास डिजाइनर कपड़े खरीदने के पैसे नहीं थे। उन्हें प्रतियोगिता के लिए 4 कॉस्ट्यूम की जरूरत है। इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने अपनी ड्रेस एक साधारण दर्जी से सिलवाई थी। जो पेटीकोट सिला करता था।
बचे हुए कपड़े से बनाई ड्रेस
सुष्मिता सेन का विनिंग गाउन फैब्रिक से बना था। उनकी मां ने बचे हुए कपड़ों से उस ड्रेस का गुलाब बनाया था। जुराब को काटकर उन्होंने ग्लव्स बनाए थे। इस तरह से उन्होंने पूरी ड्रेस तैयार की थी।