Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneeth Rajkumar Birthday: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पुनीत राजकुमार ने शुरू किया था करियर, जाते-जाते कर गए ये नेक काम

Thu, 17 Mar 2022 10:23 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
happy Birthday Puneeth Rajkumar life and career facts
puneet rajkumar - फोटो : insta

कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का आज जन्मदिन है। वह दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम थे। उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग थी। 17 मार्च को फैंस पुनीत राजकुमार के घर के बाहर इकट्ठा होते थे और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करते थे। साल 2021 में उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने के बाद फैंस और सिनेमा जगत को बहुत बड़ा झटका लगा था। पुनीत राजकुमार फिल्मों में तो हीरो थे ही, इसके साथ ही वह असल जिंदगी में भी हीरो थे। उन्होंने जाते जाते भी एक ऐसा नेक काम किया था, जिससे किसी की जिंदगी को रोशनी मिल सके। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं पुनीत राजकुमार से जुड़ी खास बातें।

Trending Videos
happy Birthday Puneeth Rajkumar life and career facts
puneet rajkumar - फोटो : insta

कर दी थी आंखें दान-
अभिनेता पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले ही एक ऐसा नेक काम कर दिया था कि जिससे किसी की जिंदगी रोशन हो जाए। दरअसल उन्होंने अपने पिता डॉ राजकुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया था और उनके निधन के बाद उनकी आखें दान कर दी गई थीं।

happy Birthday Puneeth Rajkumar life and career facts
puneet rajkumar - फोटो : insta

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता थे पुनीत राजकुमार
अभिनेता पुनीत राजकुमार ने अपने जीवन में पिता को आदर्श मानते थे। उनका एक शानदार करियर रहा था लेकिन वह बेहद ही विनम्र थे और हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनका असली नाम लोहित राजकुमार था और लोग उन्हें प्यार से अप्पू नाम से पुकारा करते थे। एक्टर पुनीत राजकुमार ने अपने पिता के साथ एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इसके लिए एक्टर पुनीत को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy Birthday Puneeth Rajkumar life and career facts
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एक अच्छे गायक भी थे पुनीत राजकुमार-
पुनीत राजकुमार एक अच्छे अभिनेता तो थे ही इसके साथ ही वह अच्छे गायक भी थे। उन्होंने बतौर अभिनेता साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अप्पू' से की थी। यह फिल्म काफी सफल रही थी और उन्होंने अपनी इस पहली फिल्म में गाना भी गाया था। अपने करियर में पुनीत ने 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed