नीता गुप्ता (Neena Gupta) ने 37 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म 'साथ-साथ' थी। इसके बाद आदत से मजबूर, गांधी, ये नजदीकियां के अलावा कई फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने काम से लोगों की सराहना पा चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज बपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा कुछ खास बातें...
नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नीना गुप्ता आखिरी बार 'बधाई हो' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने उम्र दराज महिला का किरदार निभाया था जो प्रेग्नेंट हो जाती है। नीना को 'बधाई हो' फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस मिला है।
नीना गुप्ता को टेलीविजन में 'खानदान' सीरियल से लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद 'यात्रा', 'गुलजार मिर्जा गालिब', 'भारत की खोज', 'दर्द', 'गुमराह', 'श्रीमान-श्रीमती', 'सांस', 'सात फेरे- सलोनी का सफर' और 'मेरी बीवी का जवाब' नहीं सीरियल शामिल हैं।
4 of 6
Badhaai Ho
- फोटो : twitter
नीना गुप्ता की मां चाहती थीं कि नीना आईएएस बनें और पढ़ाई करें। उनके घर में हिंदी सिनेमा को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता था। लेकिन नीना गुप्ता को तो अभिनेत्री ही बनना था, इसलिए उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया।
फिल्म 'गाँधी' में उन्होंने कस्तूरबा गांधी के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें फिल्म में आभा का किरदार मिला। उस दौरान 'गाँधी' फिल्म के लिए उन्हें 10 हजार रुपए मिले, जिसके बाद वो मुंबई में अभिनेत्री बनने का सपना लेकर आ गईं।