Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर पर मल्लिका शेरावत को मिला था पोज देने का मौका, इस डर से ठुकराया था बड़ा ऑफर

Wed, 24 Oct 2018 11:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Mallika Sherawat know unknown facts about her life
Mallika Sherawat - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत का आज जन्मदिन है। 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के हिसार में जन्मीं मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। मल्लिका शेरावत ने 'मर्डर' से हिंदी फिल्मों में हॉटनेस और बोल्डनेस का नया पैमाना बनाया। आज उनके जन्मदिन पर बात करते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारें में...

Trending Videos
Happy Birthday Mallika Sherawat know unknown facts about her life
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में आने से पहले ही मल्लिका शेरावत की शादी हो चुकी थी। खबरों की मानें तो मल्लिका की शादी दिल्ली के निवासी करण सिंह गिल से हुई थी जो पायलट थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। मल्लिका कई ऐड शूट में भी दिखाई दीं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।

Happy Birthday Mallika Sherawat know unknown facts about her life
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला

मल्लिका ने अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत करीना कपूर-तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से की थी। इसके बाद वह साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' में दिखीं। इस फिल्म में उनका किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा। मल्लिका की बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म मर्डर थी। बतौर लीड एक्ट्रेस मल्लिका की यह फिल्म हिट हुई और वह रातों-रात स्टार बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Mallika Sherawat know unknown facts about her life
Mallika Sherawat - फोटो : instagram

मल्लिका पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं जिसे प्रसिद्ध प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर न्यूड पोज देने का ऑफर मिला था। हालांकि इसे मल्लिका ने ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Happy Birthday Mallika Sherawat know unknown facts about her life
Mallika Sherawat - फोटो : instagram
मर्डर जैसी फिल्में करने के बाद मल्लिका शेरावत की फीस में जबरदस्त इजाफा हुआ। बताया जाता है हिमेश रेशमिया की फिल्म आप का सुरुर के लिए अपने 10 मिनट के रोल के लिए मल्लिका ने 1.5 करोड़ चार्ज किए थे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed