केआरके उर्फ कमाल आर खान बेहद चर्चित लोगों में से एक हैं। बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसने से लेकर अपने अन्य विवादित बयानों को लेकर केआरके अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार वह इसी वजह से परेशानी में भी फंस जाते हैं। फिल्मों की सेल्फ समीक्षा करने वाले केआरके 1 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए इस अवसर पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
2 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्में कमाल आर खान का पूरा नाम मोहम्मद राशिद खान है और बाद में उन्होंने अपने नाम के आगे कमाल जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, केआरके ने हीरो बनने के लिए घर छोड़ दिया था। हालांकि सफलता न मिलने के बाद उन्होंने भोजपुरी का रुख किया और कई फिल्मों का निर्माण करने के साथ ही सहायक भूमिकाएं भी अदा कीं। केआरके बतौर अभिनेता और निर्माता व लेखक के रूप में काम कर चुके हैं।
3 of 5
केआरके
- फोटो : social media
केआरके की बतौर मुख्य अभिनेता साल 2008 में रिलीज हुई एक मात्र फिल्म देशद्रोही है। कमाल आर खान इस फिल्म के निर्माता भी थे। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह फेल हुई थी। साल 2009 में केआरके टीवी के सबसे चर्चित शोज में से एक बिग बॉस में भी नजर आए, हालांकि अपने व्यवहार के चलते वह शो में भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाए।। वहीं साल 2014 में कमाल आर खान फिल्म 'एक विलेन' में सहायक भूमिका में नजर आए।
4 of 5
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बॉलीवुड फिल्मों की समीक्षा तो करते ही हैं, इसके साथ ही कथित तौर पर उनका कपड़ों का बिजनेस है और वह खाड़ी देशों में ड्रेस भेजते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कमाल आर खान की कुल संपत्ति 37 करोड़ के आंकी जाती है। वर्सोवा में केआरके का घर और दफ्तर है। जानकारी के मुताबिक वह राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं।
5 of 5
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी न किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले केआरके अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा फैसल कमाल और बेटी फराह कमाल खान है। जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान की पत्नी और बच्चे दुबई में रहते हैं।