Ramya Krishnan Birthday Special: इस एक्ट्रेस की वजह से राम्या कृष्णन बनी थीं 'बाहुबली' की राजमाता, कभी बॉलीवुड फिल्मों में हुई थीं फ्लॉप
राम्या का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग करने का शौक था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासु' से की थी। इस फिल्म के बाद वह लगातार साउथ की फिल्मों में काम करने लगीं।
बॉलीवुड फिल्मों का सफर
राम्या ने बॉलीवुड में यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से कदम रखा था। इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ काफी इंटीमेट सीन्स किए थे। इसके बाद वह खलनायक, बनारसी बाबू, चाहत,और बड़े मियां छोटे मियां जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं। राम्या अब तक तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों को मिलाकर 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
बोल्ड सीन से भी नही मिली पहचान
राम्या ने बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए लगभग हर फिल्म में बोल्ड सीन किए थे। अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में लव लेडी के रूप में दिखीं थीं। वहीं फिल्म 'वजूद' में राम्या ने लिप-लॉक करती देखी गईं। तमाम बोल्ड सीन देने के बाद भी राम्या बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाईं।
श्रीदेवी ने ठुकराया ऑफर
राम्या को असली पहचान दिलवाने में बाहुबली फिल्म का अहम योगदान है। लेकिन राम्या फिल्म की पहली पसंद नहीं थी। एस एस राजामौली ने सबसे पहले इस रोल को श्रीदेवी को ऑफर किया था। मगर श्रीदेवी इस रोल के लिए ज्यादा फीस मांग रही थीं, रिपोर्ट्स की माने तो श्रीदेवी ने फिल्म के लिए 6 करोड़ फीस मांगी थी। साथ ही श्रीदेवी ने फाइव स्टार होटल के पूरे फ्लोर को उनके लिए बुक करने के लिए कहा था। फीस और डिमांड ज्यादा होने की वजह से डायेरक्टर एस.एस राजामौली ने राम्या कृष्णन को साइन किया था और ये फिल्म राम्या के लिए मील का पत्थर साबित हुई।