{"_id":"623db89c8fd9451574010755","slug":"happy-birthday-archna-puran-singh-and-know-about-her-net-worth-and-assets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Archna Puran Singh: रॉयल जिंदगी जीती हैं अर्चना पूरन सिंह, कुर्सी पर बैठकर ठहाके लगाने का इतने लाख करती हैं चार्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Archna Puran Singh: रॉयल जिंदगी जीती हैं अर्चना पूरन सिंह, कुर्सी पर बैठकर ठहाके लगाने का इतने लाख करती हैं चार्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 25 Mar 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में काम करना हो या फिर टीवी शो में अर्चना पूरन सिंह दोनों में माहिर हैं। कल अर्चना अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगी। टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करने वाली अर्चना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह ज्यादातर फिल्मों में अपने कॉमेडी रोल की वजह से जानी जाती हैं। अब तक अर्चना को 100 से अधिक फिल्मों और टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। मौजूदा समय में वह द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह बतौर जज की भूमिका में हैं। अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में ठहाके लगाने की बड़ी मोटी फीस लेती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अर्चना सिंह लगभग कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
2 of 4
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड शूट करने के करीब 10 लाख रुपये लेती हैं। अर्चना को ये रकम महज सीट पर आकर बैठने और हंसने के लिए मिलती है। अर्चना के पास मुंबई के मड आइलैंड में अपना एक निजी बंगला है, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ रहती हैं। अब तक अर्चना के पास लगभग 220 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
3 of 4
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Instagram
अर्चना एक शानदार अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही साथ वह टीवी शो में जज की भूमिका भी निभाती हैं। अर्चना सबसे पहले टीवी शो कॉमेडी सर्कस में जज की भूमिका में नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने इस शो के की सीजन को जज किया है। इस समय वह द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। अर्चना ने फिल्म अभिषेक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने शोला और शबनम, राजा हिंदुस्तानी, आशिक आवारा जैसी फिल्में भी की हैं। हालांकि अर्चना को सबसे ज्यादा फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा के किरदार में पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Instagram
अर्चना सिंह के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 30 जून 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। परमीत के साथ अर्चना की दूसरी शादी थी। पहली शादी से अर्चनी खुश नहीं थीं, जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। परमीत और अर्चना कुछ समय ततक रिलेशनशिप में रहे, जिसके बाद उन्होंने आधी रात में भागकर शादी दी। एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने बताया था कि परमीत के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे, इस वजह से परमीत ने अपने घरवालों से 4 साल तक शादी की बात छुपाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।