सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज भी बिग बी सिनेमा की दुनिया में लगातार सक्रिय हैं। वह न सिर्फ फिल्मों में काम कर रहे हैं बल्कि छोटे पर्दे के शो केबीसी को भी होस्ट करते नजर आ रहे हैं और इसी के चलते इस उम्र में भी अमिताभ कई-कई घंटे काम करते हैं। बॉलीवुड में शहंशाह और एंग्री यंग मैन की छवि में मशहूर बिग बी को आपने कई फिल्मों में विलेन को धूल चटाते देखा होगा लेकिन अभिनेता असल जिंदगी में भी फाइटर हैं। अपनी जिंदगी में उन्होंने कई गंभीर बीमारियों का सामना किया है लेकिन इन सबके बावजूद हमेशा अपने काम पर फोकस किया है। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत उनके इस रूप से रूबरू होते हैं।
80 साल-80 किस्से: असल जिंदगी में भी फाइटर हैं अमिताभ बच्चन, इन गंभीर बीमारियों से लड़कर भी हमेशा किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन