साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन (Akshara Haasan) का आज यानी मंगलवार को जन्मदिन है। अक्षरा का जन्म 12 अक्तूबर 1991 को चेन्नई में हुआ था। फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकीं अक्षरा फिल्मों में सहायक निर्देशन भी कर चुकी हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शमिताभ' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली साउथ एक्ट्रेस अक्षरा हासन आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा हासन ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म की 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और फिर वो पहुंचीं कॉलीवुड। यहां उन्होंने अजित कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ 'विवेगम' फिल्म में काम किया। अमिताभ के साथ डेब्यू करने के बाद भी अक्षरा को ज्यादा सफलता नहीं मिली। हालांकि विवादों से उनका गहरा नाता रहा है।
2 of 5
akshara haasan
- फोटो : Instagram
अक्षरा हासन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। इन तस्वीरों में अक्षरा अंडरगारमेंट्स में सेल्फी लेती दिखाई दे रही थीं। इस घटना ने उन्हें बहुत डरा दिया था। अक्षरा की प्राइवेट फोटोज लीक होने के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड और रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी सवालों के घेरे में आ गए थे।
3 of 5
अक्षरा हासन
- फोटो : Twitter
खुद को नास्तिक बताने वालीं अक्षरा हासन ने 2017 में अपना धर्म बदल लिया था। अक्षरा ने हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन को लेकर अक्षरा का कहना था कि उन्होंने खुद बौद्ध धर्म पर विश्वास करने के बाद ये कदम उठाया।
4 of 5
कमल हासन, श्रुति हासन, अक्षरा हासन
- फोटो : Insatagram
अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अक्षरा ने सहायक निर्देशक के करियर के दौरान फिल्मों के कई ऑफर को मना किया। वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ स्क्रीन राइटर भी हैं। वो मशहूर अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं। अक्षरा हासन की एक बड़ी बहन है-श्रुति हासन। श्रुति हासन बॉलीवुड समेत टॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी 'Agni Siragugal' और 'Jwala' जैसी साउथ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।