हर आदमी में होते हैं दस-बीस आदमी
जिसको भी देखना भी कई बार देखना
ये शेर हंसिका के लिए सटीक बैठता है। जब हम पर्दे पर किसी हीरोइन को पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचते देखते हैं, छोटे-छोटे कपड़ों में बोल्ड सीन करते देखते हैं तो अक्सर कह देते हैं कि इन्हें किसी से कोई मतलब नहीं बस पैसे के लिए काम सब करते हैं। ये कहना ठीक नहीं क्योंकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो रात के अंधेरे में पार्टी करने नहीं गरीबों की मदद करने जाती हैं। हंसिका भी कुछ ऐसी ही हैं। उनकी एक ऐसी बात सामने आई है कि हर कोई उनके जज्बे की तारीफ कर रहा है।
देर रात सड़क किनारे गरीबों को कंबल बाटती है ये हीरोइन
हंसिका मोटवानी ने 'कोई मिल गया' और 'आपका सुरूर' जैसी फिल्मों में काम किया है। तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का हंसिका बहुत बड़ा चेहरा हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हंसिका चेन्नई में सड़के के किनारे रहने वाले लोगों को चागर और पानी की बोतल देती नजर आ रही हैं। सवाल ये उठता है कि क्या उन्होंने ये वीडियो बनवाया?
देर रात सड़क किनारे गरीबों को कंबल बाटती है ये हीरोइन
हंसिका का ये वीडियो छोटा सा है और बहुत अच्छी क्वालिटी का भी नहीं है। वीडियो बना भी ऐसे है कि हंसिका को पता ना चले। इससे लगता है कि हंसिका ने ये वीडियो नहीं बनवाया है। खुद हंसिका ने भी इसका जवाब दिया है।
देर रात सड़क किनारे गरीबों को कंबल बाटती है ये हीरोइन
हंसिका का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वीडियो कैसे सामने आया और किसने बनाया। हंसिका का कहना है कि वो इसकी चर्चा नहीं चाहतीं। गरीबों को चुपचाप मदद के लिए ना सिर्फ हंसिका की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है बल्कि दूसरे सितारों से भी उनसे सीख लेने की बात कही जा रही है।
देर रात सड़क किनारे गरीबों को कंबल बाटती है ये हीरोइन
हंसिका मोटवानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया जिसके बाद ये वायरल हो गया। वीडियो अगली स्लाइड में।