गुरु दत्त की जिंदगी पर जब भी बात की जाएगी उसमें उनकी पत्नी गीता रॉय और कथित प्रेमिका वहीदा रहमान का नाम जरूर आएगा। सबसे पहले बात करते हैं गीता की जो उनकी पत्नी रहीं और मौत के एक रात पहले उन्होंने गीता से फोन पर बात की थी। बात क्या यूं कहें तो लड़ाई की थी। दरअसल उस रात आर्क रॉयल में क्या-क्या हुआ ये बहुत कम लोगों को पता है। गुरु दत्त के दोस्त अबरार अल्वी के हवाले से जो बातें बताई गईं वो सत्या सरण ने अपनी किताब गुरु दत्त के साथ एक दशक में लिखा है।
2 of 7
geeta dutt, guru dutt
- फोटो : file photo
फिल्म 'बाज़ी' के सेट पर गुरु दत्त की मुलाकात गायिका गीता रॉय से हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। उस समय गीता गायिकी में बहुत मशहूर थीं। वह लंबी गाड़ी में बैठकर गुरु दत्त से मिलने उनके फ्लैट पर आया करती थीं। गीता को गुरु दत्त से इतना लगाव था कि वो उनके लिए खाना बनाने लग जाती थीं।
3 of 7
geeta dutt, guru dutt, waheeda rehman
- फोटो : file photo
गीता अपने घर से ये कह कर निकलती थीं कि वो गुरु दत्त की बहन से मिलने जा रही हैं लेकिन यहां चल तो कुछ और ही रहा था। इस बीच डाकिए का जिम्मा गुरु दत्त की बहन ने उठा रखा था। ललिता लाजमी दोनों के प्रेम पत्र एक दूसरे के पास पहुंचाने का काम करती थीं। बाजी रिलीज हुई साल 1951 में और ठीक 2 साल बाद 1953 में गुरु दत्त और गीता रॉय ने शादी कर ली।
गुरु दत्त की ऐतिहासिक फिल्म 'प्यासा' जब बन रही थी तभी गीता और गुरु दत्त के बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं। कहा जाता है गुरु दत्त अपनी हीरोइन वहीदा रहमान के प्रति आकर्षित हो रहे थे। अब गुरु दत्त और गीता के रिश्ते में प्यार कम शक ज्यादा रह गया था। दोनों के बीच शक इस हद तक बढ़ गया कि एक दिन गुरु दत्त को एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी गीता ने लिखी थी लेकिन वहीदा के नाम पर। उसमें कहा गया था कि, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अगर तुम मुझे चाहते तो आज शाम को साढ़े छह बजे मुझसे मिलने नारीमन प्वॉइंट पर आओ। तुम्हारी वहीदा।
गुरु दत्त को आभास हो गया था कि ये चिठ्टी गीता ने लिखी है और वो उन्हें पकड़ना चाहती हैं। जब गुरु दत्त उस जगह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गीता और उनकी दोस्त कार की पिछली सीट पर बैठी किसी को खोज रही हैं। घर पहुंच कर दोनों में इस बात पर खूब झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई।