'झलक दिखला जा' और 'नच बलिये' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी अनोखे अंदाज में लॉकडाउन गुजार रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक गुरमीत और देबिना लॉकडाउन में बिल्कुल भी खाली नहीं है। वह सुबह से लेकर शाम तक खुद को विभिन्न कार्यों में व्यस्त रखते हैं।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान गुरमीत ने बताया कि वह और देबिना हर दिन ऐसे तैयार होते हैं मानो वह कहीं बाहर जा रहे हों। लॉकडाउन के समय में अपनी लाइफ स्टाइल के बारे में बात करते हुए गुरमीत बताते हैं, 'लॉकडाउन के दौरान मैंने और देबिना ने खुद को काफी व्यस्त रखा हुआ है। हम बिल्कुल भी खाली नहीं रहते हैं क्योंकि इससे नकारात्मक विचार आते हैं। हम हर दिन ऐसे तैयार होते हैं जैसे कहीं बाहर जा रहे हों।'
3 of 5
गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी
आगे गुरमीत कहते हैं, 'घर पर ही हम डांस वीडियो बनाते हैं, इंस्टाग्राम पर विभिन्न वीडियो साझा करते हैं, टिक-टॉक से लेकर यूट्यूब पर भी सक्रिय रहते हैं। सामाजिक कार्यों के लिए भी कुछ वीडियो बनाते हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों की मदद करने की कोशिश करते हैं। फैंस से जुड़े रहने के लिए लाइव चले जाते हैं। लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। नई-नई किताबें और सीरीज देखते हैं। मेडिटेशन और वर्कआउट करते हैं। बस इसी में हमारा पूरा दिन निकल जाता है।'
आने वाले प्रोजक्ट्स के बारे में बात करते हुए गुरमीत बताते हैं, 'मैं जल्द ही जी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म में नजर आने वाला हूं। फिल्म का नाम 'द वाइफ' है। इस फिल्म में मैं पहली बार अकेले लीड किरदार में नजर आऊंगा।'
गुरमीत ने बताया कि, 'लॉकडाउन से पूर्व फिल्म का सेट जयपुर में लगा हुआ था। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी। परिस्थितियां सामान्य होने पर हम फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।'
पढ़ें: फैंस के साथ बात करते वक्त भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- 'आदत हो गए हैं आप मेरी'